झारखंड के कई जिलों में हुई बारिश, Yellow अलर्ट जारी

राज्य में अगले 24 घंटे के दौरान 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। वहीं, रांची और आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि होने की संभावना है

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: Ranchi समेत कई जिलों (Many Districts) में शुक्रवार की देर शाम मेघ गर्जन (Cloud Thunder) के साथ झमाझम बारिश हुई। इस दौरान तेज हवा चलने की बात भी कही गयी।

इसको देखते हुए मौसम विभाग (Weather Department) ने यलो अलर्ट जारी किया है। शाम को रांची के अलावा चतरा, गढ़वा, गुमला, लोहरदगा, पलामू और सिमडेगा (Simdega) जिलों के कुछ भागों में मेघ गर्जन के साथ बारिश हुई।

इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। मौसम केंद्र (Weather Station) ने इसको देखते हुए लोगों से सावधान और सतर्क रहने की अपील की है। वहीं, पेड़ के नीचे और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की गयी है।

झारखंड के कई जिलों में हुई बारिश, Yellow अलर्ट जारी- Rainfall in many districts of Jharkhand, yellow alert issued

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया

एक अप्रैल को राज्य के लगभग सभी स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्ज की वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने Alert जारी कर दिया है।

राज्य में अगले 24 घंटे के दौरान 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। वहीं, रांची और आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि होने की संभावना है। Weather Department ने दो दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है।

TAGGED:
Share This Article