Latest NewsUncategorizedराजनाथ सिंह ने होनोलूलू में अमेरिका हिंद-प्रशांत कमान मुख्यालय का किया दौरा

राजनाथ सिंह ने होनोलूलू में अमेरिका हिंद-प्रशांत कमान मुख्यालय का किया दौरा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नयी दिल्ली : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को हवाई द्वीप की राजधानी होनोलूलू में अमेरिका हिंद-प्रशांत कमान के मुख्यालय का दौरा किया।

वाशिंगटन डीसी से हवाई द्वीप पहुंचे राजनाथ सिंह का स्वागत वहां कमान के कमांडर एडमिरल जॉन एक्वि लिनो ने किया।

अमेरिका हिंद-प्रशांत कमान और भारतीय सेना के बीच संयुक्त अभियान, प्रशिक्षण और अन्य कई गतिविधियों में व्यापक साझेदारी है।

राजनाथ सिंह ने स्वदेश वापस लौटने से पहले हवाई में अमेरिका हिंद-प्रशांत कमान के मुख्यालय, प्रशांत बेड़े और प्रशिक्षण केंद्र का दौरा किया।

वह इस संक्षिप्त दौरे के दौरान राष्ट्रीय स्मारक और अमेरिका प्रशांत सेना और वायु सेना के मुख्यालय भी जायेंगे।

सोमवार को वाशिंगटन डीसी में राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर तथा अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन तथा विदेश मंत्री एंटनी ब्िंलकेन की मौजूदगी में वहां के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वर्चुअल बैठक की।

इसके बाद 11 अप्रैल को दोनों देशों के विदेश मंत्री तथा रक्षा मंत्रियों के बीच टू प्लस टू बैठक हुई। इस बैठक से पहले राजनाथ सिंह ने अमेरिका के रक्षा मंत्री के साथ पेंटागन में द्विपक्षीय वार्ता की थी।

spot_img

Latest articles

यूनिटेक के सीईओ अशोक कुमार यादव का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा

नयी दिल्ली: रियल एस्टेट कंपनी यूनिटेक लिमिटेड के निदेशक मंडल ने कंपनी के मुख्य...

बजट सत्र के पहले दिन स्पीकर रवींद्रनाथ महतो से मिले सीएम हेमंत सोरेन

रांची : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने...

एआई समिट पीआर का तमाशा बन गया: राहुल गांधी

नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट’ 2026...

गलगोटिया विश्वविद्यालय को एआई शिखर सम्मेलन प्रदर्शनी से तुरंत स्टॉल खाली करने को कहा गया : सूत्र

नयी दिल्ली : ‘एआई समिट एक्सपो’ में प्रदर्शित ‘रोबोटिक डॉग’ को लेकर उठे विवाद...

खबरें और भी हैं...