राज्यसभा चुनाव : BJP और Congress को क्रॉस वोटिंग का खतरा

News Aroma Media
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चंडीगढ़:  हरियाणाा में राज्यसभा (Rajya Sabha) की दो सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान होगा। किसी भी दल का विधायक अभी तक चंडीगढ़ नहीं पहुंचा है।

कांग्रेस, भाजपा तथा जजपा के विधायक सीधे वोट डालने के लिए विधानसभा पहुंचेंगे। राज्यसभा सांसद सुभाष चंद्रा और दुष्यंत कुमार गौतम (Subhash Chandra and Dushyant Kumar Gautam) का कार्यकाल समाप्त होने के बाद यह चुनाव होने जा रहा है।

इन सीटों पर भाजपा (BJP) से पूर्व मंत्री कृष्ण लाल पंवार, कांग्रेस से अजय माकन तथा निर्दलीय प्रत्याशी कार्तिकेय शर्मा चुनाव मैदान में हैं।

हरियाणा में दो सीटों पर तीन प्रत्याशी होने के कारण मुकाबला दिलचस्प हो गया है। कांग्रेस (Congress) के विधायक पिछले कई दिनों से छत्तीसगढ़ में थे।

वह गुरुवार शाम को ही दिल्ली लौटे हैं। उधर, भारतीय जनता पार्टी व जननायक जनता पार्टी ने भी अपने विधायकों को चंडीगढ़ के निकट न्यू में बने सुखविलास रिसॉर्ट में ठहराया है।

कांग्रेस वर्किंग कमेटी के विशेष आमंत्रित सदस्य कुलदीप बिश्नोई (Kuldeep Bishnoi) कांग्रेस हाईकमान से नाराज़ चल रहे हैं। वे राहुल गांधी से मुलाकात करना चाहते थे लेकिन उनकी मुलाकात नहीं हुई।

90 सदस्यों वाली विधानसभा (Assembly) में भाजपा को पहली सीट जीतने के लिए 31 विधायकों की जरूरत है। भाजपा के पास पास खुद के 40 विधायक हैं।

बलराज कुंडू ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले

दूसरी सीट पर जीत के लिए 30 विधायकों (legislators) की जरूरत है। मुख्यमंत्री साफ कर चुके हैं कि भाजपा के नौ विधायक कार्तिकेय शर्मा को वोट करेंगे।

ऐसे में भाजपा तथा जजपा के दस वोट सीधे तौर पर निर्दलीय कार्तिकेय के खाते में जा रहे हैं। सात निर्दलीय विधायकों में से छह निर्दलीय खुलकर सरकार के साथ हैं।

ऐसे में कार्तिकेय को छह निर्दलीय वोट भी मिलेंगे। हरियाणा लोकहित पार्टी (Lokhit Party) के विधायक गोपाल कांडा का वोट भी भाजपा के निर्देश पर कार्तिकेय को ही मिलेगा।

जिसके चलते उनके वोटों की संख्या 26 हो रही है। महम के विधायक बलराज कुंडू ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले।

इनेलो विधायक अभय सिंह चौटाला (Abhay Singh Chautala) और विनोद शर्मा परिवार के बीच पुराने रिश्ते हैं।

Share This Article