लाइफस्टाइल

Ram Navami Horoscope : राम नवमी पर इन राशि वालों की चमकेगी किस्‍मत, बन रहे शुभ संयोग

Ram Navmi 2023 : रामनवमी (Ram Navmi) के अवसर पर देशभर के समस्त राम मंदिरों (Ram Temples) में प्रभु श्रीराम की पूजा अर्चना की जाती है।

हिंदू धर्म में रामनवमी के पर्व का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन भगवान राम के साथ मां दुर्गा की नौवें स्वरूप देवी सिद्धिदात्री की पूजा होती है।

इसके अलावा इस साल रामनवमी पर अत्यंत दुर्लभ योग का निर्माण हो रहा है, जो कई राशियों के लिए शुभ साबित होने वाला।

Ram Navami Horoscope : राम नवमी पर इन राशि वालों की चमकेगी किस्‍मत, बन रहे शुभ संयोग Ram Navami Horoscope: Luck of these zodiac signs will shine on Ram Navami, auspicious coincidence is being made

इस साल Ram Navmi पर सूर्य, बुध, गुरु मीन राशि में होंगे

दरअसल इस साल Ram Navmi पर सूर्य, बुध, गुरु मीन राशि में होंगे। इसके अलावा शनि कुंभ में और शुक्र और राहु मेष राशि में विराजमान हैं।

इस दौरान मालव्य, केदार, हंस और महाभाग्य जैसे योग बनेंगे। इसके अलावा सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि, गुरु पुष्य योग और रवि योग का संयोग बन रहा है।

Ram Navmi पर इस बार कुंभ राशि में 30 साल बाद शनि होंगे गुरु 12 साल बाद अपनी स्वराशि मीन में रहेंगे जहां बुधादित्य योग होगा।

इसके साथ ही हंस नामक शुभ योग भी Ram Navmi पर बना हुआ है। इनके अलावा धन योग और गजकेसरी योग (Gajakesari Yoga), शश योग नाम कई बेहद शुभ योग भी इस रामनवमी पर उपस्थित होंगे।

ऐसे में पांच राशि के जातकों पर भगवान राम की विशेष कृपा रहेगी। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए शुभ है राम नवमी…

Ram Navami Horoscope : राम नवमी पर इन राशि वालों की चमकेगी किस्‍मत, बन रहे शुभ संयोग Ram Navami Horoscope: Luck of these zodiac signs will shine on Ram Navami, auspicious coincidence is being made

मिथुन राशि के लिए रामनवमी

मिथुन राशि (Gemini) के लोगों के लिए रामनवमी का दिन विशेष रूप से लाभदायी हो गया है। इस दिन चंद्रमा और मंगल मिथुन राशि में बैठकर धन योग बना रहे हैं।

साथ ही आपकी राशि स्वामी बुध सूर्य के साथ मिलकर बुधादित्य योग बना रहे हैं। ऐसे में भगवान राम की कृपा से आज इस राशि के जातकों को शुभ समाचार मिलेगा।

शादीशुदा (Married) लोगों का दांपत्य जीवन (Married Life) भी काफी अच्छा रहेगा। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं उनके लाभ के योग बनेंगे। व्यापारी वर्ग (Merchant Class) के लोगों को भी लाभ प्राप्त के योग हैं।

Ram Navami Horoscope : राम नवमी पर इन राशि वालों की चमकेगी किस्‍मत, बन रहे शुभ संयोग Ram Navami Horoscope: Luck of these zodiac signs will shine on Ram Navami, auspicious coincidence is being made

कर्क राशि के लिए रामनवमी

कर्क राशि (Cancer) के स्वामी चंद्रमा मंगल के साथ बैठकर धन योग बना रहे हैं। गुरु की चंद्रमा पर दृष्टि होने से गजकेसरी योग बन रहा है।

कर्क राशि पर नवम दृष्टि पड़ रही है। इन सभी शुभ स्थितियों के कारण कर्क राशि के लोगों के लिए रामनवमी बेहद शुभ फलदायी रहेगी।

साथ ही इस दिन चंद्रमा कर्क राशि में रहेंगे जो इस योग को और भी उत्तम फलदायी बना देता है।

कर्क राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आज आपको कार्यक्षेत्र में पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

इतना ही नहीं इस राशि के जो जातक रोजगार की तलाश में हैं उन्हें अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

जो लोग नौकरी करते हैं उन्हें कार्यस्थल पर अपने सहकर्मियों से पूरा सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही आज आपके अधिकारी भी आपके काम से काफी प्रसन्न रहेंगे।Ram Navami Horoscope : राम नवमी पर इन राशि वालों की चमकेगी किस्‍मत, बन रहे शुभ संयोग Ram Navami Horoscope: Luck of these zodiac signs will shine on Ram Navami, auspicious coincidence is being made

तुला राशि के लिए रामनवमी

तुला राशि (Libra) के स्वामी शुक्र राहु के साथ मेष राशि में हैं। ऐसे में शुक्र की सीधी दृष्टि तुला राशि पर रहेगी जो तुला राशि के लिए शुभ फलदायी है।

रामनवमी पर बना यह संयोग तुला राशि के लोगों को भोग और मोक्ष प्रदान करने वाला उत्तम योग बना रहा है। इस राशि के जातकों का मन धर्म-कर्म और भक्ति में लगेगा।

अपनी अंतर्दृष्टि और आत्मिक शक्ति का विकास होगा। भगवान राम की कृपा से इस राशि के जातकों को मानसिक सुख शांति और जीवन में चल रही उलझनों से मुक्ति मिलेगी।

आर्थिक मामलों में भी इन्हें लाभ और सुख मिलेगा। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी (Spouse) से सहयोग और स्नेह की प्राप्ति होगी।Ram Navami Horoscope : राम नवमी पर इन राशि वालों की चमकेगी किस्‍मत, बन रहे शुभ संयोग Ram Navami Horoscope: Luck of these zodiac signs will shine on Ram Navami, auspicious coincidence is being made

कुंभ राशि के लिए रामनवमी

कुंभ राशि (Aquarius) में इस रामनवमी पर तीस साल बाद शश नामक योग बना है। राशि स्वामी शनि कुंभ राशि में विराजमान है।

कुंभ राशि से पंचम भाव में रामनवमी पर धन योग बन रहा है। ऐसे में कुंभ राशि के जातको का मन धर्म कर्म अध्यात्म के प्रति आकर्षित होगा। आध्यात्मिक चिंतन और भक्ति में इनकी रुचि गहरी होगी।

जिसका लाभ इन्हें व्यक्तिगत जीवन के साथ साथ Career में भी लाभ होगा। साढ़ेसाती के इस दौर में भी यह शुभ लाभ पा सकेंगे।

संतान पक्ष से आपको आज कोई शुभ समाचार (Good News) मिल सकता है। छात्रों के लिए यह बहुत ही शुभ स्थिति रहेगी।

उन्हें अच्छे परिणाम हो सकते हैं। बस अपनी मेहनत में कमी न आने दे।Ram Navami Horoscope : राम नवमी पर इन राशि वालों की चमकेगी किस्‍मत, बन रहे शुभ संयोग Ram Navami Horoscope: Luck of these zodiac signs will shine on Ram Navami, auspicious coincidence is being made

मीन राशि के लिए रामनवमी

रामनवमी पर बने संयोग से मीन राशि (Pisces) के जातकों को खूब प्रतिष्ठा हासिल होगी। इस शुभ योग से समाज में आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी।

साथ ही आपके सभी रुके हुए कार्य पूरे होंगे। नौकरीपेशा वर्ग (Working Class) के लोगों को भी शुभ समाचार मिलने के योग हैं।

आज का दिन आपके लिए पद प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी के संकेत देगा।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker