Homeझारखंडझारखंड : मोबाइल पर बात करते हुए पार कर रहा था रेलवे...

झारखंड : मोबाइल पर बात करते हुए पार कर रहा था रेलवे ट्रैक, ट्रेन से कटकर मौत

spot_img

रामगढ़: मोबाइल हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गया है। लेकिन कभी-कभी मोबाइल (Mobile) में मशगूल होना जिंदगी पर भारी पड़ जाता है।

इसका एक उदाहरण गुरुवार को रामगढ़ जिले के हेसला रेलवे क्रॉसिंग (Railway Crossing) के पास देखने को मिला।

यहां पर एक युवक मोबाइल पर बात करने में इतना मशगूल था कि उसे ट्रैक पर आ रही ट्रेन ना तो दिखाई दी और ना ही उसका हॉर्न सुनाई दिया।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है

ट्रेन ने जब उस युवक को टक्कर मार दी, तब आसपास के लोग उसे बचाने के लिए दौड़े। लेकिन उसकी जिंदगी बचा नहीं सके।

जानकारी के अनुसार हेसला अंसारी टोला निवासी मोहम्मद सदीक का पुत्र सलमान (22) रेलवे ट्रैक पर चलते हुए मोबाइल पर बात कर रहा था।

जब ट्रेन ने उसे धक्का मारा तो गांव वाले इसे बचाने के लिए दौड़े। लेकिन कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया।

घटना के बाद जीआरपी और रामगढ़ थाना पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच की। पोस्टमार्टम (Post Mortem) के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

spot_img

Latest articles

रांची में धार्मिक झंडा उखाड़ने के मामले में CCTV से चार आरोपियों की पहचान, पुलिस ने शुरू की तलाश,

Jharkhand News: रांची के पिठोरिया-चंदवे मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को धार्मिक झंडा उखाड़ने की...

IAS आकांक्षा रंजन को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति की मंजूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय में बनेंगी उप सचिव

Jharkhand News: झारखंड कैडर की 2013 बैच की IAS अधिकारी आकांक्षा रंजन को राज्य...

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा JLKM ने निशा भगत को 6 साल के लिए निष्कासित किया

Jharkhand News: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने गुमला विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी निशा...

डुमरी विधायक जयराम महतो की तबीयत बिगड़ी, डॉक्टरों ने दी 5 दिन आराम की सलाह

Jharkhand News: डुमरी से विधायक जयराम महतो ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी तबीयत...

खबरें और भी हैं...