Latest Newsझारखंडझारखंड के 17 लाख 53 हजार 80 किसानों को FY 2021-22 में...

झारखंड के 17 लाख 53 हजार 80 किसानों को FY 2021-22 में मिला PM किसान कल्याण योजना का लाभ

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि मोटे खुरदुरा अनाजों का उत्पादन अधिक से अधिक हो। लोगों को अधिक से अधिक पोषक तत्व मिल सके।

इस दिशा में केंद्र सरकार लगातार प्रयासरत है और ऐसे अनाजों की खेती को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत इन अनाजों की पैदावार में भी जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है।

तोमर गुरुवार को लोकसभा में रांची के सांसद संजय सेठ के द्वारा पूछे गये किसान कल्याण से संबंधित सवाल का जवाब दे रहे थे।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि मोटे खुरदरा अनाजों का उत्पादन बढ़ सके। इसके लिए मकई और बार्ली जैसे खाद्यान्नों का उत्पादन को प्रोत्साहन दिया जा रहा है।

इसके तहत देश के 26 राज्यों के 237 जिलों में मक्का विकास कार्यक्रम चलाए गए। चार राज्यों के 39 जिलों में प्रयोग के तौर पर बार्ली विकास कार्यक्रम चलाए गए।

किसानों ने इसकी जमकर खेती भी की। इसका परिणाम यह हुआ कि इनकी खेती में कई वर्षों के बाद जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में झारखंड के 17 लाख 53 हजार 80 किसानों को प्रधानमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ मिला और उनके खाते में 1100 करोड़ से अधिक की राशि भेजी गई।

वित्तीय वर्ष 2020-21 में 23 लाख 41 हजार 101 किसानों को इस योजना का लाभ मिला और 14 सौ करोड़ से अधिक की राशि उनके खाते में भेजी गई।

रांची लोकसभा क्षेत्र के रांची जिले में 84 हजार 485 किसान 2019-20 में इस योजना से लाभान्वित हुए, जबकि 2020-21 में एक लाख 52 हजार 115 किसानों ने इस योजना का लाभ उठाया।

दूसरी ओर 2021-22 में 92 हजार 227 किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान कल्याण योजना की राशि हस्तांतरित की गई।

spot_img

Latest articles

मृत’ घोषित हाेने पर मै जिंदा हूं का तख्ती लिए काट रहे हैं सरकार दफ्तर के चक्कर

Forced to Visit Government Offices : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड से सरकारी तंत्र...

इंडिया AI एक्सपो में बिहार सरकार के साथ 468 करोड़ का एमओयू

468 crore MoU Signed with Bihar Government at India AI Expo : नई दिल्ली...

राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था फेल!, पुलिस की गश्त गायब

Security Fails in capital Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची इन दिनों बढ़ते अपराध...

हेमंत सोरेन की अगुवाई में बजट सत्र की तैयारियों पर मंथन, विधानसभा संचालन पर जोर

Budget Session Preparations : झारखंड विधानसभा के षष्ठम सत्र के पंचम (बजट) सत्र, जो...

खबरें और भी हैं...

मृत’ घोषित हाेने पर मै जिंदा हूं का तख्ती लिए काट रहे हैं सरकार दफ्तर के चक्कर

Forced to Visit Government Offices : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड से सरकारी तंत्र...

राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था फेल!, पुलिस की गश्त गायब

Security Fails in capital Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची इन दिनों बढ़ते अपराध...