रांची एयरपोर्ट पर बाल बाल बची 78 पैसेंजर्स की जान, पायलट की सूझबूझ आई काम

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची एयरपोर्ट Ranchi Airport पर पायलट की सूझबूझ से बडा हादसा टल गया। रांची से दिल्ली के लिए उड़ान भरने के लिए तैयार इंडिगो की एक फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई थी।

विमान में 78 पैसेंजर्स सवार थे। बाद में कोलकाता से इंडिगो की एक फ्लाइट रात 10:10 बजे आनी थी।

लेकिन, कोलकाता की फ्लाइट में बैठे पैसेंजर्स ने ये कह कर हंगामा कर दिया कि वो लोग रांची होकर नहीं जाएंगे। ऐसे में रांची से इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल कर दी गई।

टिकट के पैसे करने पडे रिफंड

अब इंडिगो ने यात्रियों को रिफंड करने या सुबह की फ्लाइट पकड़ने का विकल्प दिया है। जो लोग सुबह की फ्लाइट से जाना चाहते हैं, उन्हें सुबह की इंडिगो की फ्लाइट का टिकट दिया गया है।

जो नहीं जाना चाहते उन्हें रिफंड दिया जा रहा है। गौरतलब है कि मंगलवार को रात 8:45 बजे इंडिगो की फ्लाइट रांची के बिरसामुंडा एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली थी।

क्या है मामला

विमान में सभी यात्री इस पर सवार हो गए थे। इंजीनियर विमान की जांच.पड़ताल कर चुके थे। इसके बाद पुश बैक कर विमान उड़ान के लिए तैयार हुआ।

जैसे ही पायलट ने इंजन स्टार्ट किया और उसे लगा कि इसमें कुछ खराबी है। इसके बाद पायलट ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी।

कई वरिष्ठ इंजीनियर विमान के करीब पहुंचे और विमान की जांच करने के बाद इसे नहीं उड़ाने का फैसला लिया गया।

इंजीनियरों का मानना है कि अगर पायलट खामी को नहीं पकड़ पाता तो विमान के साथ कोई हादसा हो सकता था। पायलट ने अपनी सूझबूझ से सबको बचा लिया।

Share This Article