Latest Newsझारखंडराजधानी रांची में बनेगा एक और बस स्टैंड, 244 नयी सिटी बसों...

राजधानी रांची में बनेगा एक और बस स्टैंड, 244 नयी सिटी बसों का संचालन…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची : रांची वासियों को जल्द ही एक और बस स्टैंड (Bus Stand) मिलने वाला है। रांची में सिटी बसों के लिए नए बस स्टैंड (New Bus Stand for City Buses) की तलाश की जा रही है।

इसके लिए नगर निगम और जिला प्रशासन (Municipal Corporation and District Administration) के पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि वो इसके लिए उपयुक्त जगह ढूंढें।

जानकारी के अनुसार ITI बस स्टैंड (ITI Bus Stand) के साथ जाकिर हुसैन के पास की खाली जमीन को भी बस स्टैंड के तौर पर विकसित किया जाएगा। इसके अलावा रेलवे स्टेशन के पास सरकारी बस स्टैंड को सिटी बस स्टैंड बनाने की योजना है।

इस संबंध में जिला परिवहन पदाधिकारी प्रवीण प्रकाश (Praveen Prakash) ने बताया कि रांची में नौ बस स्टैंड बनाये जायेंगे। इसकी तैयारी चल रही है। जिन जगहों पर बस स्टैंड बनाये जायेंगे उन जगहों को चिन्हित किया जा रहा है।

रांची नगर निगम उसे सिर्फ रूट निर्धारण करके देगा

बताया जाता है कि आम लोगों की सुविधा के लिए रांची नगर निगम द्वारा शहर में अब 244 नयी सिटी बसों का संचालन करने की तैयारी में जुट गया है। बसों के संचालन के लिए डिटेल प्रोजेक्ट (Detail Project) रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। जल्द ही निगम बसों को चलाने की तैयारी शुरू करेगा।

इन बसों की खरीदारी PPP मोड पर Private Agency के जरिए की जाएगी। प्राइवेट एजेंसी के साथ मिलकर निगम बसों को चलाएगा। इसका रूटमैप रांची नगर निगम तैयार करेगा।

जो भी प्राइवेट एजेंसी (Private Agency) शहर में सिटी बस की खरीदारी करेगी, निगम से उसको परसेंटेज के आधार पर शेयर भी दिया जाएगा। बस का संचालन और मेनटेनेंस की सारी जिम्मेवारी एजेंसी की होगी। रांची नगर निगम उसे सिर्फ रूट निर्धारण करके देगा।

spot_img

Latest articles

घर बैठे ऐसे करें SIR डेटा चेक, नाम कटने का डर होगा खत्म

Check your SIR Data from Home : भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची (Voter...

बोकारो स्टील प्लांट के GM दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Bokaro Steel Plant GM Arrested on rape Charges : बोकारो स्टील प्लांट के एक...

नशे में युवक ने किया बुजुर्ग के सिर पर टांगी से वार

Elderly man Attacked with a Sickle on his Head : लातेहार जिले के महुआडांड़...

खबरें और भी हैं...

घर बैठे ऐसे करें SIR डेटा चेक, नाम कटने का डर होगा खत्म

Check your SIR Data from Home : भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची (Voter...

बोकारो स्टील प्लांट के GM दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Bokaro Steel Plant GM Arrested on rape Charges : बोकारो स्टील प्लांट के एक...