दिल्ली से रांची पहुंचे CM हेमंत सोरेन, अगले कदम को लेकर चर्चा गर्म

उनके रांची लौटते ही ED के चौथे समन को लेकर चर्चा का बाजार गर्म हो गया है

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) दिल्ली से शुक्रवार को झारखंड की राजधानी रांची लौट आए हैं। उनके रांची लौटते ही ED के चौथे समन को लेकर चर्चा का बाजार गर्म हो गया है।

जानकारी मिल रही है कि सीएम ED के चौथे समन और सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) द्वारा पहले हाई कोर्ट जाने के निर्देश के बाद अगले कदम के लिए अपने दिल्ली के अधिवक्ताओं से विधि परामर्श ले रहे थे। वह करीब 12.20 बजे रांची लौट आए हैं।

23 सितंबर को क्या करेंगे हेमंत सोरेन

ऐसा बताया जा रहा है किसी CM 23 सितंबर को ED कार्यालय जा सकते हैं। साथ ही चर्चा है कि 23 को सुबह से लेकर दोपहर तक हाई कोर्ट भी जा सकते हैं। अब सबकी नजर CM हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren)के अगले कदम पर टिकी है।

Share This Article