रांची कॉलेज के छात्र की ग्रीन सिटी के पास एक कुएं से मिली लाश

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

न्यूज़ अरोमा रांची: रांची के बीआईटी ओपी क्षेत्र के गेतलातू स्थित गौतम ग्रीन सिटी के समीप से पुलिस ने एक कुएं से शव बरामद किया हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार शव की शिनाख्त अजीत कुमार सिंह के रूप में की गई है। वह रांची कॉलेज के बीबीए का छात्र था।

अपने घर से 22 जनवरी से लापता था। इस संबंध में अजीत के पिता श्याम देव सिंह ने बेटे के अपहरण की आशंका जताते हुए बीआईटी ओपी में शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत में बताया गया था कि अजीत 22 जनवरी को 10:00 बजे अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने की बात बोल कर निकला था।

शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजन उसके दोस्तों से पूछताछ की। लेकिन उसकी कोई जानकारी नहीं मिली।

बाद में उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी। ओपी प्रभारी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया हैं।

Share This Article