RANCHI : जमीन विवाद में CRPF जवान को मारी गोली

News Desk
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची (Ranchi) के लालपुर थाना (Lalpur Police Station) क्षेत्र के वर्दमान कंपाउंड स्थित विराज नगर में CRPF के जवान राजेश कुमार सिंह (36) को जमीनी विवाद (Land Dispute) को लेकर गोली मार दी गई।

राजेश कुमार के जांघ में गोली लगी है। उसे RIMS में भर्ती कराया गया है। गोली मारने का आरोप उसके गोतिया पर लगा है। घटना गुरुवार देर रात की है।

जमीन विवाद को लेकर फायरिंग की गई

जानकारी के अनुसार विशाल यादव उर्फ गुड्डू ने सिक्सर से पांच-छह राउंड फायरिंग (Firing) की। आरा के जगदीशपुर थाना (Jagdishpur Police Station) क्षेत्र के खजूर टोला का रहने वाला है।

दोनों गोतिया (चचेरा भाई) बताए जा रहे हैं। आरा के जमीन को लेकर सुबह से ही विवाद हो रहा था। शाम को दोनों ओर से ईंट पत्थर भी चले थे। CRPF जवान राजेश कुमार छुट्टी पर अपने घर आया हुआ था।

जवान जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir) में पोस्टेड हैं। भाई की शादी में शामिल होकर आरा से गुरुवार को रांची आये थे। पुलिस ने फायरिंग करने वाले गुड्डू के दो चाचा अयोध्या सिंह और माना सिंह को पकड़ा है।

घटनास्थल से एक गोली और एक कारतूस बरामद किया गया है।

SSP किशोर कौशल ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर फायरिंग की गई है। बिहार (Bihar) के आरा में जमीन को लेकर दोनों गोतिया में विवाद चल रहा है। मामले में दो लोगों को पकड़ा गया है। पूछताछ की जा रही है।

Share This Article