रांची DC ने EVM वेयर हाउस का किया निरीक्षण

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा(DC Rahul Kumar Sinha) ने सोमवार को मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में बने ईवीएम वेयर हाउस (EVM Warehouse) का बाह्य निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की और संबंधित कर्मी उपस्थित थे।

EVM Warehouse का निरीक्षण करते हुए उपायुक्त ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उपायुक्त ने चुनाव आयोग के निर्देशों पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उल्लेखनीय है कि समय-समय पर EVM वेयर हाउस की स्थिति का निरीक्षण कर रख-रखाव एवं तकनीकी उपकरणों की स्थिति से संबंधित रिपोर्ट राज्य निर्वाचन विभाग को समर्पित करना होता है। इसी को लेकर उपायुक्त ने निरीक्षण (Supervision) किया।

Share This Article