झारखंड

रांची डिप्टी मेयर ने की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से नगर निकाय में 74वां संशोधन लागू कराने की मांग

रांची: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) से रांची के डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय (Sanjeev Vijayvargiya) ने शिष्टाचार मुलाकात की।

इस संबंध में गुरुवार को उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार नगर निकाय (Municipal Government of Jharkhand) को लगातार कमजोर करने की साजिश कर रही है।

उन्होंने नगर निकायों की मजबूती के लिए राष्ट्रपति से नगर निकाय में 74वां संशोधन लागू (74th Amendment Implemented) कराने की मांग की।

आम जनमानस को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ेगा

विजयवर्गीय (Vijayvargiya) ने राष्ट्रपति को बताया कि पिछले दो सालों से राज्य के 13 नगर निकायों का चुनाव लंबित है। साथ ही राजधानी रांची सहित 33 नगर निकायों का कार्यकाल अप्रैल माह में पूरा हो रहा है लेकिन सरकार की मंशा नगर निकाय चुनाव कराने की नहीं है।

इससे अप्रैल माह के बाद राज्य की राजधानी सहित अन्य सभी 46 नगर निकायों का चुनाव (Election of Municipal Bodies) लंबित हो जाएगा और आम जनमानस को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ेगा।

राज्य सरकार नगर निकायों की स्वतंत्रता को समाप्त करती है

उन्होंने बताया कि राज्य के नगर निगम परिषद (Municipal Council) में 74वां संशोधन लागू नहीं होने से नगर निगम में जनप्रतिनिधियों की स्थिति सुदृढ़ नहीं है। नगर निगमों में अफसरशाही हावी है।

राज्य सरकार का नियंत्रण इतना ज्यादा है कि नगर निगम परिषद (Municipal Council) की मासिक बैठक में लिए गए निर्णयों को लागू कराना नगर निगम परिषद के सदस्यों के लिए संभव नहीं हो पाता है। राज्य सरकार नगर निकायों की स्वतंत्रता को समाप्त करती है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker