रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमिटी की हुई बैठक

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमिटी की ( Ranchi District Rural Congress Committee ) बैठक प्रदेश कार्यालय में गुरुवार को हुई।

बैठक की अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष सुरेश बैठा (Suresh Baitha) ने की।

बैठक में रांची जिला के सभी प्रखंड के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रतिनिधि को सम्मानित कर भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम को (Bharat Joro Yatra ) सफल बनाने का निर्णय लिया गया।

जिला संयोजक संजय लाल पासवान की ओर से सभी प्रखंड अध्यक्षों को समय सीमा के भीतर कार्य करने का निर्देश दिया गया है तथा अपनी कमिटी बनाने तथा यात्रा की विस्तृत रूट चार्ट का निर्माण कर जिला कंट्रोल रूम को अवगत कराने को कहा गया है।

संगठन का विस्तार जल्द करें: सुबोधकांत सहाय

मौके पर भारत जोड़ो यात्रा के (Bharat Joro Yatra ) प्रदेश संयोजक पूर्व केन्द्रीय मंत्री (Union Minister) सुबोधकांत सहाय (Subodhkant Sahay) ने कहा कि संगठन का विस्तार एवं संगठन का सशक्तिकरण जल्द से जल्द प्रखंड अध्यक्ष करें।

तथा मंडल स्तरीय, पंचायत एवं बूथ स्तरीय कमिटी का गठन शीघ्र करें। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के (Congress) कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की (Bandhu Tirkey) ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा अच्छे से ईमानदारी पूर्वक संगठन के लिए कार्य करें।

कार्यक्रम पांच महीने तक निरंतर चलने वाली है।

Share This Article