पूर्व शिक्षा मंत्री गीताश्री उरांव ने कांग्रेस पार्टी से दिया इस्तीफा

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राज्य की पूर्व शिक्षा मंत्री गीताश्री उरांव ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे पत्र में गीताश्री उरांव ने पार्टी की नीतियों और आदिवासी हितों की उपेक्षा का आरोप लगाया है।

इस संबंध में शनिवार को संपर्क करने पर उन्होंने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि झारखंड के लोगों के साथ अन्याय सिर्फ इसलिए नहीं सह सकती कि वह राष्ट्रीय पार्टी में हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य के क्षेत्रीय भाषा को लेकर कांग्रेस का स्टैंड सही नहीं है। मगही, मैथिली और भोजपुरी जैसी भाषाओं को लेकर गीताश्री उरांव का स्टैंड पार्टी के स्टैंड से अलग था।

Share This Article