Happy Birthday Shibu Soren : कोविड गाइडलाइन के तहत मनाएंगे जन्मदिन, आवास में समर्थकों-कार्यकर्ताओं की नहीं जुटेगी भीड़

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष शिबू सोरेन आज अपना 78वां जन्मदिन मनाएंगे। कोविड गाइडलाइन को देखते हुए उनके जन्मदिवस को लेकर कोई समारोह का आयोजन नहीं किया गया है।

पूर्व की भांति उनके जन्मदिवस के मौके पर आवास में समर्थकों-कार्यकर्ताओं की भीड़ नहीं जुटेगी। समारोह सीमित होगा।

झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया है कि वे अपने जिलों में कोविड गाइडलाइन के तहत जन्मदिन मनाएं।

सभी जिलाध्यक्ष और सचिव को कहा गया है कि वे इसका ख्याल रखें। भीड़ से परहेज करें और गरीबों के बीच कंबल, दवाएं और अनाज आदि का वितरण करें।

Share This Article