24 को 9 वंदे भारत ट्रेनों को ऑनलाइन हरी झंडी दिखाएंगे PM मोदी, रांची-हावड़ा…

इसमें रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस भी शामिल है, चेन्नई कोच फैक्टरी से दक्षिण-पूर्व रेलवे को इस ट्रेन के लिए आठ रैक भी आवंटित कर दिये गये हैं

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : PM नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) 24 सितंबर को देश के अलग-अलग राज्य के लिए नौ ‘वंदे भारत ट्रेन’ (‘Vande Bharat Train’) का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे।

इसमें रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस (Ranchi-Howrah Vande Bharat Express) भी शामिल है। चेन्नई कोच फैक्टरी से दक्षिण-पूर्व रेलवे को इस ट्रेन के लिए आठ रैक भी आवंटित कर दिये गये हैं। साथ ही द-पू रेल मुख्यालय की ओर से इस ट्रेन के लिए रूट भी तय कर दिया गया है।

महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि रांची-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन रांची से रवाना होगी और मुरी, झालदा, पुरुलिया, चांडिल, टाटानगर, घाटशिला, झाड़ग्राम व खड़गपुर होते हुए हावड़ा जायेगी।

बोर्ड को दो समय सारिणी भेजी गयी

पहले दिन ट्रेन का ट्रायल दोपहर 12:45 बजे निर्धारित किया गया है। फिलहाल, नियमित रूप से परिचालन के लिए ट्रेन की समय सारिणी का निर्धारण अभी नहीं हुआ है।

दक्षिण-पूर्व रेलवे की ओर से इस ट्रेन के लिए बोर्ड को दो समय सारिणी भेजी गयी है। पहली समय सारिणी के अनुसार, ट्रेन के हावड़ा से रवाना होने का समय सुबह आठ बजे और रांची पहुंचने का समय दोपहर 12:55 बजे निर्धारित किया गया है।

इस ट्रेन में आठ कोच होंगे

वहीं, वापसी में ट्रेन को दोपहर 3:20 बजे रांची से रवाना करने और रात 8:10 बजे हावड़ा पहुंचने का प्रस्ताव दिया गया है।

दूसरी समय सारिणी के अनुसार, ट्रेन सुबह 5:20 बजे रांची से रवाना होगी और सुबह 11:55 बजे हावड़ा पहुंचेगी। वहीं, हावड़ा से यह ट्रेन दोपहर 3:30 बजे रवाना होगी और रात 10:10 बजे रांची पहुंचेगी।

जानकारी के अनुसार, यह पहली वंदे भारत ट्रेन होगी, जिसके रखरखाव की जिम्मेदारी रांची रेल मंडल (Ranchi Railway Division) को दी जायेगी। इस ट्रेन में आठ कोच होंगे।

Share This Article