Homeझारखंडरांची-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन का टाइम टेबल जारी, जानें समय सारणी और...

रांची-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन का टाइम टेबल जारी, जानें समय सारणी और रूट

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड की राजधानी रांची से पटना (Ranchi to Patna) के लिए वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) की शुरुआत कुछ दिन पहले की गई है। अब लोगों के लिए इस ट्रेन (Train) को लेकर एक और बड़ी खुशखबरी है।

अब रांची से हावड़ा (Ranchi to Howrah) के लिए वंदे भारत ट्रेन बहुत जल्द चलने वाली है। इसकी समय सारणी और रूट भी तय हो चुका है।

वंदे भारत ट्रेन रांची से हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस के रूट पर चलेगी। यह रांची से बोकारो, धनबाद और आसनसोल होते हुए हावड़ा जाएगी।

रांची से हावड़ा के बीच 6 घंटे 35 मिनट में सफर पूरा करेगी

पूर्व में रेलवे ने वंदे भारत के लिए जो समय तय किया था उसके मुताबिक, हावड़ा से ट्रेन सुबह आठ बजे रवाना होने वाली थी और धनबाद होते हुए ट्रेन के दोपहर 12.55 बजे रांची पहुंचने का समय निर्धारित था।

वापसी में ट्रेन के दोपहर 3.20 बजे रांची से खुल कर रात 8.10 बजे हावड़ा पहुंचने का समय तय हुआ था।

रांची से वंदे भारत सुबह 5:20 मिनट पर खुलेगी और दिन में 11:55 मिनट पर हावड़ा पहुंच जाएंगी। वहीं, हावड़ा से दोपहर 3:30 मिनट में खुलेगी और रात 10:10 मिनट पर रांची पहुंच जाएगी।

यह ट्रेन रांची से हावड़ा के बीच 6 घंटे 35 मिनट में सफर पूरा करेगी। रांची से हावड़ा पहुंचने के बाद करीब साढ़े तीन घंटा के अंतराल पर इसी ट्रेन से वापसी होगी।

रांची से हावड़ा का सफर महज छह घंटा 35 मिनट में पूरा होगा

रेलवे अधिकारी का कहना है कि वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) खासकर व्यापारियों के लिए लाभदायक होगी, जो कोलकाता व्यवसाय के लिए जाते हैं। इमरजेंसी का काम कर उसी दिन हावड़ा से लौटा भी जा सकता है।

वंदे भारत ट्रेन के जरिए रांची से हावड़ा का सफर महज छह घंटा 35 मिनट में पूरा होगा। हालांकि, किराए के संबंध में अभी विशेष जानकारी सामने नहीं आई है।

हालांकि, बताया जा रहा है कि अभी स्पेशल ट्रेन के रूप में किराया सामान्य किराए से 30 प्रतिशत ज्यादा था लेकिन स्थाई होने से इस ट्रेन का किराया 30 प्रतिशत कम हो जाएगा। यह साप्ताहिक ट्रेन (Weekly Train) है।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...