Homeझारखंडदशहरा से पहले शुरू हो जाएगी रांची-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन, यात्रियों के...

दशहरा से पहले शुरू हो जाएगी रांची-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन, यात्रियों के लिए नई सुविधा…

Published on

spot_img

रांची : रांची से हावड़ा जाने वाले झारखंड के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। मिल रही जानकारी के अनुसार, रेलमंत्री के वादा के अनुरूप दशहरा पूर्व 24 सितंबर से रांची-हावड़ा वंदेभारत ट्रेन (Ranchi-Howrah Vande Bharat Train) शुरू हो सकती।

इसका संकेत रेल मंत्रालय ने दक्षिण पूर्व रेलवे मुख्यालय को दे दिया है। रांची रेलमंडल में यह पहली वंदेभारत ट्रेन होगी, जिसके रखरखाव की जिम्मेवारी रांची रेलमंडल को है।

रांची के DRM जसमीत सिंह बिंद्रा (DRM Jasmeet Singh Bindra) करना है कि फिलहाल तिथि निर्धारित नहीं हुई है, परंतु इतना तय है कि यह ट्रेन निश्चित रूप से जल्द चलेगी।

लोग उम्मीद कर रहे हैं कि इस ट्रेन का उद्घघाटन भी रांची स्टेशन से होगा और ऑनलाइन माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

दो रूटों की चल रही बात

ऐसा बताया जा रहा है कि इस ट्रेन को दो अलग-अलग रूटों पर चलाने की चर्चा चल रही है। जो रूट ज्यादा सही होगा और हर तरह से फिट होगा, अंततः निर्णय उस पर चलाने का किया जाएगा।

देखा जा रहा है कि किस रूट में यात्रियों की संख्या कितनी है और ट्रेन के परिचालन (Train Operations) से रेलवे को कितना राजस्व मिल सकता है।

पहले रूट के रूप में रांची-मुरी-झालदा-पुरूलिया-टाटानगर-घाटशिला-झाड़ग्राम व खड़गपुर होकर चलाई जाएगी। दूसरे रूट के रूप में रांची-मुरी-बोकारो व धनबाद रूट पर इस ट्रेन को चलाया जा सकता है।

spot_img

Latest articles

विधवा से गैंगरेप, 5 आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

Jharkhand News: झारखंड के लातेहार जिले के गारू थाना पुलिस ने एक 36 वर्षीय...

झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पेसा नियमावली लागू न होने तक बालू घाट और लघु खनिजों का अलॉटमेंट रोका

Jharkhand News: झारखंड हाईकोर्ट ने पेसा (पंचायत उपबंध विस्तार अनुसूचित क्षेत्र अधिनियम) नियमावली लागू...

हाजत में बंद आरोपी श्रीकांत चौधरी की संदिग्ध मौत, थाना प्रभारी लाइन हाजिर

Jharkhand News: झारखंड के गिरिडीह जिले के गांवा थाना हाजत में बंद दो महिलाओं...

पुलिस ने डोडा तस्करी के दो तस्करों को पकड़ा, 1.5 लाख नकद समेत बाइक जब्त

Jharkhand News: पश्चिमी सिंहभूम जिले की टेबो थाना पुलिस ने डोडा तस्करी पर शिकंजा...

खबरें और भी हैं...