Ranchi : पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या, गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: ओरमांझी (Ormanjhi) थाने की पुलिस ने हरचंडा गांव निवासी महिला पूजा कुमारी के हत्यारे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

दरअसल हजारीबाग (Hazaribagh) के चरही का रहने वाला आरोपी पूजा कुमारी के पति किशोर राम ही है।

दरअसल उसने पूजा से 24 मई 2021 को प्रेम विवाह किया था। आरोपी प्रेम विवाह के बाद पत्नी के साथ अपने ससुराल में घर जमाई बनकर रहता था।

हत्या का मामला दर्ज कराया

जिसकी गंदी नजर ससुर के जायदाद पर टिकी हुई थी। ससुर की संपत्ति को हड़पने की नीयत से उसने पूजा की हत्या (Murder) की थी और अपने मन से कहानी बनाकर मौत का कारण जहर बताया था।

घटना के पश्चात पूजा की बड़ी बहन सविता कुजूर ने उस पर हत्या का मामला दर्ज कराया था।

केंद्रीय सरना समिति, आदिवासी अधिकार मंच, झारखंड क्षेत्रीय पड़हा समाज के बैनर तले अजय तिर्की (Ajay Tirkey) के नेतृत्व में समाज के लोगों ने एक मार्च को ओरमांझी थाने में जमकर बबाल किया। इसके बाद और मांझी थाने की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

Share This Article