Jharkhand Assembly 21st Foundation Day : जानें रामचंद्र चंद्रवंशी को उत्कृष्ट विधायक का सम्मान में क्या मिला

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड विधानसभा का आज 21वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। राज्यपाल रमेश बैस और मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस कार्यक्रम में भाजपा के विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी को बेहतर कार्य के लिए उत्कृष्ट विधायक सम्मान से सम्मानित किया गया।

इस मौके पर विधानसभा के अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो ने कहा कि 21वां वर्ष किसी व्यक्ति के जीवन में वह अवस्था होती है, जब वह समाज और राष्ट्र की जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेता है।

युवा मुख्यमंत्री की अगुआई में राज्य अपनी इस जिम्मेदारी के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि अब वो वक्त आ गया है जब हमें राज्य राज्य गठन के उद्देश्यों की प्राप्ति की समीक्षा भी करनी चाहिए।

इसके अलावा उन्होंने ई-विधानसभा, ऑनलाइन प्रश्नोत्तर प्रसारित करने के संबंध में विधानसभा की उपलब्धियों की भी जानकारी दी।

समाराेह के दौरान विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी काे बिरसा मुंडा स्मृति उत्कृष्ट सम्मान से सम्मानित किया गया। विधायक को शॉल, 51 हजार रुपये और प्रशस्ति पत्र दिया गया।

इसके अलावा विधानसभा के संयुक्त सचिव रामनिवास दास, अवर सचिव नीलेश कुमार सिंह, प्रशाखा पदाधिकारी राेशन किड़ाे, सुभाष कुमार और अनुसेवक उमेश कुमार गुप्ता काे कपिलेश्वर प्रसाद स्मृति उत्कृष्ट विधानसभा कर्मी से सम्मानित किया गया।

कोरोना टीकाकरण में प्रदेश के टाॅप थ्री जिलों के उपायुक्त भी सम्मानित

काेराेना टीकाकरण में सबसे आगे रहने वाले तीन जिलों काे भी पुरस्कृत किया गया। कोरोना के नियंत्रण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए पहले स्थान पर पूर्वी सिंहभूम, दूसरे पर रामगढ़ और तीसरे स्थान पर रांची के उपायुक्तों को भी पुरस्कृत किया गया।

इसके साथ ही 55 शिक्षक और खेल के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।

Share This Article