लालू प्रसाद यादव से जुड़े चारा घोटाला मामले में हुई डॉक्टर की बहस

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से जुड़े चारा घोटाला के सबसे बड़े मामले (आरसी-47 ए/96) में सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश एसके शशि की अदालत में बहस जारी है।

मामले में शनिवार को एक डॉक्टर की ओर से बहस हुई। इनमें डॉक्टर रामकिशोर शर्मा शामिल थे।

सीबीआइ के वरीय विशेष लोक अभियोजक बीएमपी सिंह ने बताया कि डॉक्टर राम किशोर शर्मा ने बताया कि आपूर्तिकर्ता के बिल पर माल प्राप्ति का सर्टिफिकेट दिए थे ।

शर्मा ने बताया कि माल प्राप्त हुआ तभी हमने सर्टिफिकेट दिया। डॉक्टरों ने बताया कि ट्रक से माल आया था, जबकि माल ढोने के लिए इस्तेमाल किए गए नंबर की जांच करने पर डीटीओ ने जांच में पाया था कि स्कूटर और ऑटो से माल ढोया गया है।

उल्लेखनीय है कि मामला पशुपालन घोटाला आरसी-47 ए/96 डोरंडा कोषागार से 139. 35 करोड़ रुपये की अवैध निकासी का है।

इस मामले में लालू सहित कई राजनीतिज्ञ, सचिव स्तर के पूर्व अधिकारी, डॉक्टर व आपूर्तिकर्ता सहित 110 आरोपितों की ओर से बहस चल रही है। दूसरी ओर मामले में लालू की ओर से 29 नवम्बर से बहस शुरू होगी। उनके अधिवक्ता ने यह जानकारी दी।

Share This Article