झारखंड : हज यात्रा-2022 के लिए प्रशिक्षकों का चयन कर रही हज कमिटी, इच्छुक लोग 23 दिसंबर को पहुंचें हज हाउस

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड राज्य हज कमिटी ने हज यात्रा-2022 को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। इसे लेकर झारखंड राज्य हज कमिटी को नौ प्रशिक्षकों का चयन करना है।

इस संबंध में झारखंड राज्य हज कमिटी के कार्यपालक पदाधिकारी जियाउल अंसारी ने बुधवार को सूचना जारी की है। इसमें कहा गया है कि इंटरव्यू के आधार पर नौ प्रशिक्षकों का चयन किया जायेगा।

इसके तहत जो भी प्रशिक्षक बनना चाहते हैं, वे 23 दिसंबर 2021 को दिन के 11:30 बजे रांची के कडरू में हज हाउस भवन के पहले तल्ले पर स्थित झारखंड राज्य हज कमिटी के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

जिन आवेदकों का चयन होगा, वे आठ और नौ जनवरी 2022 को हज कमिटी ऑफ इंडिया, मुंबई में प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

झारखंड राज्य हज कमिटी के कार्यपालक पदाधिकारी जियाउल अंसारी ने बताया कि 23 दिसंबर को ही दोपहर 2:30 बजे हज कमिटी के बोर्ड की बैठक होगी। इस बैठक में झारखंड राज्य हज कमिटी के सभी सदस्य मौजूद रहेंगे।

Share This Article