India and New Zealand T-20 : रांची एयरपोर्ट से लेकर होटलों तक सैनिटाइजेशन पर जोर

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: भारत और न्यूजीलैंड के बीच रांची में खेले जाने वाले टी-20 मैच को लेकर सैनिटाइजेशन पर जोर दिया गया है। मैच को देखते हुए रांची नगर निगम की ओर से जेएससीए स्टेडियम एवं स्टेडियम के सभी संपर्क पथों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया।

इस दौरान निगम द्वारा स्टेडियम के सभी कोनों में साफ सफाई, सेनिटाइजेशन इत्यादि कार्यों का निरीक्षण सहायक नगर आयुक्त शीतल कुमारी ने किया।

निगम के मुताबिक टी-20 मैच का आनंद लेने के लिए विभिन्न क्षेत्रों से लोगों का आगमन भी रांची शहर में हो रहा है। साथ ही राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मेहमानों का भी आगमन सुनिश्चित है। ऐसे में रांची नगर निगम द्वारा रांची एंट्री करने वाले सभी मार्गों, एयरपोर्ट एवं रेलवे स्टेशन के क्षेत्रों में भी विशेष साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

Share This Article