Homeझारखंडकांग्रेस भवन में मनाई गई इंदिरा गांधी की जयंती

कांग्रेस भवन में मनाई गई इंदिरा गांधी की जयंती

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: प्रदेश कांग्रेस के तत्वावधान में शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इन्दिरा गांधी एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष स्व सीताराम केसरी की जयंती मनाई गयी। मौके पर कांग्रेस नेताओं ने दोनों के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा पुष्प समर्पित कर दिवंगत नेताओं को श्रद्धासुमन अर्पित किया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि पूरी दुनिया इंदिरा गांधी को नारी शक्ति एवं नारी नेतृत्व के रूप में जानती है। भारत के बैंकों का राष्ट्रीकृत करना, छोटे-छोटे सुबाओं को भारतवर्ष से जोड़ना, ऐसे कई महत्वपूर्ण कार्य हैं, जिससे उन्हें याद किया जाता रहेगा।

सर्वधर्म, समभाव और धर्मनिरपेक्षता की जड़ों को मजबूत करने वाली नेत्री ने सामाजिक और राजनैतिक क्षेत्र में कांग्रेस के योगदान को देश की जनता के सामने अनुकरणीय बना दिया है।

उन्होंने कहा कि भुवनेश्वर की सभा में इन्दिरा गांधी का अंतिम वाक्या कि मैं रहूं या ना रहूं, मेरा एक-एक कतरा देश के काम आयेगा। आज सही साबित हो रहा है। ठाकुर ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सीताराम केसरी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके कुशल नेतृत्व की क्षमता ही उन्हें कांग्रेस के एक साधारण कार्यकर्ता से राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का जिम्मेवारी तक ले गया।

कार्यकारी अध्यक्ष बन्धु तिर्की ने कहा कि इंदिरा गांधी का चार मूल मंत्र दूर दृष्टि, पक्का इरादा, कड़ी मेहनत, अनुशासन आज भी उतने ही प्रासांगिक है।

देश के प्रति सच्ची सेवा और समर्पण ने उनको एक महान् व्यक्तित्व की संज्ञा दी तो दूसरी ओर कांग्रेस संगठन को उनके नेतृत्व में एक नई दिशा मिली। विकासशील देशों की पंक्तियों में भारत को स्थापित करने में उनकी भूमिका अविस्मरणीय रहेगी।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...