ओडिशा प्रदेश समिति का झारखंड मुक्ति मोर्चा ने किया विस्तार

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने सोमवार को ओडिशा में प्रदेश समिति का विस्तार किया है। झामुमो केंद्रीय समिति के अध्यक्ष शिबू सोरेन के निर्देश पर समिति का विस्तार किया गया है।

शिबू सोरेन के निर्देशानुसार प्रहलाद पूर्ति को पार्टी का उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा सचिव की जिम्मेदारी लेथा तिर्की और पद्यमलोचन महंतों को सौंपा गया है।

इसके अलावा संगठन सचिव अमित शर्मा और दुबराज नाग को मनोनीत किया गया है।

जबकि कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी रंजीत सिंह को सौंपी गई है। कार्यालय सचिव भागवत मांझी को बनाया गया है।

इसके अलावा कार्यकारिणी में मधुसूदन महतो, रवि महाकुंड, बाघराय मरांडी आदि को शामिल किया गया है।

यह जानकारी सोमवार को झामुमो महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने पत्र जारी कर दी है।

उन्होंने बताया कि पार्टी ने पश्चिमी सिंहभूम जिला समिति का भी गठन कर दिया है। सुखराम उरांव को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा दीपक प्रधान, दिनेश चंद्र महतो और इकबाल अहमद को उपाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि कोषाध्यक्ष सुभाष बनर्जी और सचिव सोनाराम देवगम को बनाया गया है।

Share This Article