Latest NewsझारखंडJharkhand Police Alert : भाकपा माओवादियों का प्रतिरोध दिवस शुरू, पुलिस अलर्ट

Jharkhand Police Alert : भाकपा माओवादियों का प्रतिरोध दिवस शुरू, पुलिस अलर्ट

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: भाकपा माओवादियों ने एक करोड़ के इनामी और ईस्टर्न रीजनल ब्यूरो कमेटी के सचिव प्रशांत बोस और उसकी पत्नी शीला मरांडी को जल्द बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के को लेकर शुक्रवार से 26 जनवरी तक प्रतिरोध दिवस मनाने का निर्णय लिया है।

प्रतिरोध दिवस खत्म होने के बाद 27 जनवरी को झारखंड और बिहार बंद बुलाया है। इस संबंध में बिहार-झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी में प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। माओवादियों ने उन्हें बेहतर इलाज की सुविधा देने की मांग की है।

माओवादियों के प्रतिरोध सप्ताह और बंद को लेकर झारखंड पुलिस मुख्यालय की ओर से सभी एसपी को अपने अपने जिले में विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि 12 नवंबर को ईस्टर्न रीजनल ब्यूरो के सचिव और एक करोड़ के इनामी प्रशांत बोस उर्फ किशन दा , उनकी पत्नी शीला मराण्डी उर्फ शीला दी, बिरेन्द्र हांसदा उर्फ जितेन्द्र, राजू टुडू उर्फ निखिल उर्फ बाजु, कृष्णा बाहदा उर्फ हेवेन और गुरूचरण बोदरा को गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने प्रशांत बोस और उनकी पत्नी शीला मरांडी के पास से चार मोबाइल, दो एसएसडी एक पेन ड्राइव 1.51 लाख रूपया सहित अन्य सामान बरामद किया था।

प्रशांत बोस के पास से बरामद हुए पेन ड्राइव और एसएसडी में नक्सली संगठन के कई दस्तावेज थे, जो सरकार के खिलाफ और नक्सली संगठन के समर्थन में प्रचार संगठन के पत्र और अन्य दस्तावेज की सॉफ्ट कॉपी है।

सरायकेला जिला के कांड्रा थाना अंतर्गत गिद्दीबेड़ा टोल प्लाजा के पास चेकिंग के दौरान उन्हें गिरफ्तार किया गया था। सांसद सुनील महतो का हत्या सहित 50 से अधिक मामलों में प्रशांत की तलाश पुलिस को थी।

spot_img

Latest articles

BREAKING: रांची के कोकर में खून से लथपथ मिला युवक का शव, मौके पर पहुंची FSL की टीम, खंगाल रही CCTV फुटेज

रांची: राजधानी रांची से दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है। गुरुवार की...

राजधानी रांची के कांके स्थित अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, देखते ही देखते पूरा घर जलकर राख

रांची: राजधानी रांची के कांके रोड स्थित ऋद्धिमान अपार्टमेंट में उस वक्त अफरा-तफरी मच...

मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास के लिए “मेड इन बिहार” मेगा हर्बल प्रोजेक्ट स्थापित करने का रखा प्रस्ताव

लाेकप्रिय लाेकगायिका और बिहार में दरभंगा जिले के अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर...

नितिन नवीन नहीं जायेंगे राज्यसभा!

पवन सिंह को मिल सकता है मौका पटना : नितिन नवीन के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

खबरें और भी हैं...