रांची का सदर अस्पताल COVID Hospital में होगा तब्दील

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

बढ़ते मरीजों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में रांची के सदर अस्पताल को जल्द ही कोविड अस्पताल के रूप में तब्दील किया जायेगा।

कोरोना वायरस के बढ़ते मामले को लेकर यह निर्णय लिया गया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सदर अस्पताल में कोरोना मरीजों को कोई परेशानी ना हो इसके लिए अस्पताल प्रबंधन ने यह निर्णय लिया है।

सदर अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए अस्पताल प्रबंधन ने टेंट पंडाल और लोगों को टेस्ट कराने में कोई परेशानी ना हो इसके लिए अतिरिक्त स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की जा रही है।

इसे लेकर अस्पताल प्रबंधन की ओर से तैयारी की जा रही है।

Share This Article