सीमा सिंह बनी AJSU रांची महिला महानगर अध्यक्ष

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: आजसू पार्टी के कार्यालय में मंगलवार को रांची महानगर महिला समिति का सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से सीमा सिंह को रांची महिला महानगर अध्यक्ष बनाया गया।

सम्मेलन में उपस्थित गोमिया विधायक सह आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव लंबोदर महतो ने कहा कि समाज तभी मजबूत होगा जब महिलाओं को सम्मान मिलेगा।

हमारी पार्टी एक ऐसे प्रदेश का निर्माण करना चाहती है जहाँ महिलाएँ परिवार और समाज के सभी बंधनों से मुक्त होकर अपने निर्णयों की निर्माता खुद हो। इस सपने को पूरा करने के लिए समाज की मानसिकता का सशक्तिकरण जरूरी है।

सीमा सिंह ने कहा कि महिलाओं एवं युवाओं की आवाज़ को सड़क से सदन तक पहुँचाने के लिए वे कृतसंकल्पित हैं। झारखंड के युवाओं तथा महिलाओं को हक़ एवं अधिकार दिलाने की मुहिम की प्रयास जो पार्टी सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो एवं आजसू पार्टी ने की है उसे और आगे ले जाना है।

कार्यक्रम में जिला परिषद उपाध्यक्ष पार्वती देवी, केंद्रीय संगठन सचिव वर्षा गाड़ी, केंद्रीय सदस्य विजेता वर्मा, प्रभा महतो, ऋतु रंजन सहाय, कंचन सिंह आदि उपस्थित थे।

Share This Article