झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी महासंघ 22 को करेगा मंत्री के आवास का घेराव

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: विभिन्न मांगों को लेकर झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी महासंघ 22 अक्टूबर को राज्य के ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री आलमगीर आलम के आवास का घेराव करेगा।

यह जानकारी गुरुवार को महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष जॉन पीटर बागे और प्रदेश महामंत्री दीपक कुमार महतो ने दी।

उन्होंने कहा कि इस दिन राज्य भर के मनरेगा कर्मी मंत्री के रांची स्थित आवास का घेराव करेंगे। मनरेगा कर्मी वर्षों से अपनी मांगों की पूर्ति के लिए आंदोलन कर रहे हैं लेकिन इस दिशा में कोई पहल नहीं की गयी।

कई बार सरकारें बदलीं पर हर बार सभी ने कर्मियों को सिर्फ ठगने का काम किया है। मनरेगा कर्मियों की मांग आज भी लंबित है।

वर्तमान सरकार के मुखिया ने चुनाव के समय मनरेगा कर्मियों को वेतनमान तथा सेवा स्थाई करने का वचन दिया था।

डेढ़ साल से अधिक समय बीत गया लेकिन कर्मियों की भलाई के लिए कुछ भी नहीं किया गया। इसी को लेकर 22 अक्टूबर को मंत्री के आवास का घेराव किया जायेगा।

Share This Article