Homeझारखंडझारखंड : Ganga Quest 2022 के लिए रजिस्ट्रशन 22 मई तक होगी

झारखंड : Ganga Quest 2022 के लिए रजिस्ट्रशन 22 मई तक होगी

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय की ओर आयोजित किया जाने वाला गंगा क्वेस्ट (Ganga Quest 2022) प्रतिस्पर्द्धा काफी रोचक मोड़ पर पहुंच गया है।

अब इस ऑनलाईन प्रतियोगिता में निबंधित होने और भाग लेने के लिए काफी कम समय बचा हुआ है। 22 मई तक ही निबंधन हो सकेगा और उसी दिन तक ये प्रतियोगिता ऑनलाईन माध्यम से हो सकती है।

इसलिए झारखंड में इस कार्य को देख रहे राज्य सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से अपील की गयी है कि झारखंड के वैसे लोग जो नदियों, जल संरक्षण, जैव विविधता, वन्य पर्यावरण से अपने को जुड़ा हुआ समझते हैं वो इसमें खुद का निबंधन कराकर अपने टैलेंट को देश के सामने रख सकते हैं।

इसके साथ साथ प्रतियोगिता में आने वाले सवालों के सही जवाब पर पुरस्कार भी प्राप्त कर सकते हैं।

Ganga Quest 2022 के लिए निबंधन प्रक्रिया पिछले ही माह शुरु कर दी गयी है

नगर विकास विभाग के अमित कुमार ने सोमवार को बताया कि भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय नें नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत Ganga Quest 2022 के लिए निबंधन प्रक्रिया पिछले ही माह शुरु कर दी गयी है।

अब कोई भी व्यक्ति अगर इस क्वेस्ट में भाग लेना चाहता है, तो विभाग द्वारा जारी लिंक पर जाकर खुद को ऑनलाइन रजिस्टर कर सकता है और ऑनलाइन ही क्वेस्ट में बतौर प्रतिभागी खेल सकता है।

हर सप्ताह में चुने गए प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्रप्त करने वाले विजेताओं के बीच विश्व पर्यावरण दिवस के दिन पांच जून को फाइनल क्वेस्ट खेला जाएगा।

उन्होंने बताया कि गंगा क्वेस्ट 2022 में झारखंड के अव्वल प्रदर्शन के बाद इस वर्ष भी राज्य के अधिक से अधिक लोग इस क्वेस्ट में हिस्सा लें।

इसको लेकर नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव विनय कुमार चौबे ने पूर्व में सभी उपायुक्तों, नगर आयुक्तों, मुख्य कार्यपालक पदाधिकारियों और शिक्षा और उच्च शिक्षा विभाग को इस निमित्त पत्र लिखकर अधिक से अधिक इस क्वेस्ट में लोगों को जोड़ना सुनिश्चित करनें का आग्रह किया है।

स्टेट अर्बन डेवलपमेंट एजेंसी के निदेशक अमित कुमार ने भी अधिक से अधिक लोगों को इस क्वेस्ट से जुड़कर क्विज में भाग लेने और कई नई जानकारी प्राप्त करने का आग्रह किया है।

उल्लेखनीय है कि 2021 में आयोजित गंगा क्वेस्ट में जहां 113 देशों से 11 लाख लोगों ने निबंधन कराया था।

spot_img

Latest articles

विधानसभा सत्र को लेकर झारखंड में बड़ा फैसला, छुट्टी के दिन भी खुले रहेंगे DGP ऑफिस

Ranchi : झारखंड में विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू होने वाला है, और इसी...

झारखंड हाई कोर्ट ने कहा – बच्चे की भलाई सबसे पहले, शेयर्ड पेरेंटिंग का आदेश रद्द

रांची : झारखंड हाई कोर्ट ने एक अहम मामले में बड़ा फैसला देते हुए...

हेमंत सोरेन को अगली सुनवाई में राहत, अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होंगे पेश

Ranchi: शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची सिविल कोर्ट के एमपी/एमएलए कोर्ट में हाज़िर...

रांची में छात्रवृत्ति को लेकर भड़का गुस्सा, DSPMU के छात्रों का पैदल मार्च

रांची : झारखंड में लंबे समय से रुकी हुई छात्रवृत्ति का मुद्दा एक बार...

खबरें और भी हैं...

विधानसभा सत्र को लेकर झारखंड में बड़ा फैसला, छुट्टी के दिन भी खुले रहेंगे DGP ऑफिस

Ranchi : झारखंड में विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू होने वाला है, और इसी...

झारखंड हाई कोर्ट ने कहा – बच्चे की भलाई सबसे पहले, शेयर्ड पेरेंटिंग का आदेश रद्द

रांची : झारखंड हाई कोर्ट ने एक अहम मामले में बड़ा फैसला देते हुए...

हेमंत सोरेन को अगली सुनवाई में राहत, अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होंगे पेश

Ranchi: शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची सिविल कोर्ट के एमपी/एमएलए कोर्ट में हाज़िर...