झारखंड में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 130

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 9 मामले सामने आए हैं जबकि इस दौरान 8 लोग स्वस्थ हुए हैं।

राज्य में वर्तमान में 130 सक्रिय मामले हैं। सबसे अधिक मामले 56 रांची में सक्रिय हैं।

इसी के साथ जिले में दो नए मामले मिलाकर कुल 86412 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं जबकि जिले में कुल 84771 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार नए मामलों में रांची से दो, कोडरमा से दो, गुमला से एक, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से तीन और धनबाद से एक मरीज मिला है।

राज्य में कुल COVID-19 के मामले बढ़कर 349392 गए हैं। राज्य में अबतक 344121 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक 5141 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है।

झारखंड में कोरोना का रिकवरी रेट 98.49 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 1.47 प्रतिशत है। राज्य में अब तक कुल 17285599 सैंपल की जांच की गयी है।

Share This Article