रांची में ‘आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची जिला में बुधवार को आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इसी क्रम में नगड़ी प्रखण्ड के नारो,चिपरा और नगड़ी पंचायत में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जहां अपर समाहर्ता रामबृक्ष महतो की उपस्थिति में शिविर लगाया गया। चिपरा पंचायत में श्वेता वेद सहित अन्य उपस्थित थे।

बुढ़मू प्रखण्ड के बुढ़मू में निदेशक रांची ने “आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार” शिविर का निरीक्षण किया। चकमे पंचायत में कार्यपालक दंडाधिकारी नीलिमा डुंगडुंग, सदर रांची की उपस्थिति में शिविर का आयोजन किया गया। यहां विभिन्न योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी गई तथा योजनाओं से आच्छादित भी किया गया।

Share This Article