दिल्ली में JMM सुप्रीमो शिबू सोरेन की अचानक बिगड़ी तबीयत, गंगाराम अस्पताल में…

दिल्ली से रांची आने के क्रम में दिल्ली एयरपोर्ट पर ही तबीयत बिगड़ने की बात कही जा रही है

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) सुप्रीमो और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की तबीयत (Shibu Soren Health) सोमवार को दिल्ली में अचानक बिगड़ गई।

दिल्ली से रांची आने के क्रम में दिल्ली एयरपोर्ट (Delhi Airport) पर ही तबीयत बिगड़ने की बात कही जा रही है। उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में तत्काल भर्ती कराया गया।

शिबू सोरेन की LFT , RFT , CBC , इंफेक्शन की जांच की गई। डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल उनकी हालात स्थिर है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी उनके साथ अस्पताल पहुंचे हैं। उपचार के बाद उन्हें जल्द छुट्टी मिल सकती है।

BP की समस्या, सांस लेने में तकलीफ

अस्पताल से मिल रही जानकारी के अनुसार, शिबू सोरेन को BP की समस्या है। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई। इसी क्रम में उनकी किडनी से संबंधित बीमारी की जांच कराई गई।

उन्हें किडनी की बीमारी का भी पता चला है। अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर के मुताबिक, उन्हें डायलिसिस (Dialysis) की जरूरत पड़ी है। कुछ महीने पहले उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल (Medanta Hospital) में भर्ती कराया गया था।

Share This Article