कृष्णा साहा की जमानत पर अदालत ने ED से मांगा जवाब

अब कृष्णा की जमानत पर अगली सुनवाई की तिथि 10 अगस्त को होगी। ईडी की ओर से विशेष लोक अभियोजक आतिश कुमार ने बहस की

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के सहयोगी और साहिबगंज के खनन व्यापारी कृष्णा साहा (Mining Trader Krishna Saha) की जमानत याचिका पर सोमवार को ED के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत में सुनवाई हुई।

सुनवाई के बाद अदालत ने ED को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। अब कृष्णा की जमानत पर अगली सुनवाई की तिथि 10 अगस्त को होगी।

कृष्णा साहा को छह जून को किया गिरफ्तार

ED की ओर से विशेष लोक अभियोजक आतिश कुमार (Atish Kumar) ने बहस की। कृष्णा साहा की ओर से अधिवक्ता विनीत बोरिस एक्का ने बहस की।

उल्लेखनीय है कि ED ने एक हजार करोड़ के अवैध खनन (Illegal mining) से जुड़े केस में साहिबगंज के पत्थर कारोबारी कृष्णा साहा को छह जून को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से वह न्यायिक हिरासत में हैं।

Share This Article