HomeझारखंडHEC को बचाने के लिए दिल्ली में 'इंडिया' गठबंधन के नेताओं ने...

HEC को बचाने के लिए दिल्ली में ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं ने दिया धरना

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची : हैवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC) को बचाने के लिए ‘इंडिया’ (India) गठबंधन के नेताओं ने गुरुवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन किया।

धरना रांची के झामुमो जिलाध्यक्ष मुशताक आलम की अध्यक्षता में दिया गया। इसमें ‘इंडिया’ गठबंधन के राष्ट्रीय नेता भी शामिल हुए।

यह जानकारी JMM के रांची जिला सचिव डाॅ. हेमलाल कुमार मेहता (Dr. Hemlal Kumar Mehta) ने गुरुवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी।

कई मजदूर यूनियन के लोग भी हुए शामिल

उन्होंने कहा कि धरना में इंडिया गठबंधन में शामिल झामुमो से राज्यसभा सांसद डॉ महुआ माजी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, आप के दिल्ली सांसद संजय सिंह, जदयू के राज्यसभा सांसद खीरू महतो, सीपीआई के राष्ट्रीय महासचिव अतुल अंजान, CPI के झारखंड राज्य सचिव महेंद्र पाठक, केरल के पूर्व राज्यसभा सांसद पी संतोष, कांग्रेस के खिजरी विधायक राजेश कच्छप, जिला सचिव डॉ हेमलाल कुमार मेहता हेमू, जिला उपाध्यक्ष अश्विनी शर्मा, कलाम आजाद, जिला संयुक्त सचिव सुजीत उपाध्याय, संजय राय, परवेज आलम गुड्डू, नामकुम प्रखंड उपाध्यक्ष साहिल यादव, गोपाल पांडेय, राहुल वर्मा, जदयू के प्रदेश महासचिव श्रवण कुमार, RJD के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र महतो, कांग्रेस के अनवर अंसारी, सुंदरी तिर्की, भंवर सिंह, प्रकाश, रामचंद्रन के साथ कई मजदूर यूनियन (Labor Union) के लोग भी शामिल हुए।

spot_img

Latest articles

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...

पलामू में आधुनिक पुलिस व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, बनेगा 6 मंजिला बहुउद्देश्यीय पुलिस भवन

Major step Towards Modern Policing in Palamu: पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को और...

स्मार्ट मीटर में बैलेंस नेगेटिव होते ही कट रही बिजली, रांची में हजारों कनेक्शन बंद

Electricity Department Tightens Rules : रांची में स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers)...

खबरें और भी हैं...