Latest Newsझारखंडआमया अध्यक्ष S अली सहित कई दलों के नेताओं ने थामा AJSU...

आमया अध्यक्ष S अली सहित कई दलों के नेताओं ने थामा AJSU का दामन

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: ऑल मुस्लिम यूथ एसोसिएशन (Amaya) के अध्यक्ष शमीम अली (Shamim Ali) के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी और AIMIM के जिला अध्यक्ष नाजिया परवीन सहित JMM, कांग्रेस के कई नेताओं ने रविवार को हरमू स्थित आजसू कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में पार्टी का दामन थामा।

समारोह को संबोधित करते हुए आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो (Sudesh Kumar Mahato) ने कहा कि जनता के सवालों, विषयों पर चर्चा के साथ सुलझाना और विकास ही आजसू पार्टी की राजनीति रही है जबकि सत्तारूढ़ दलों का जन सरोकार से कोई लेना-देना नहीं, बल्कि सिर्फ वोट की राजनीति करना है।

महतो ने कहा कि अब राजनीति को नई परिभाषा के साथ गढ़ने के लिए अच्छे लोगों को एक प्लेटफार्म पर आना होगा।

पार्टी में शामिल हुए एस अली का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से अली ने हमारी पार्टी को परखा है। अब आजसू इनकी आवाज को अधिक लोगों तक पहुंचाने का प्लेटफार्म देगी।

प्रभावित होकर शामिल हुए: अली

पार्टी में जुड़े शमीम अली (Shamim Ali) ने कहा कि झारखंड के वर्तमान और बेहतर भविष्य को लेकर सुदेश महतो और आजसू पार्टी की सोच से प्रभावित होकर अपने समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल हो रहा हूं। आजसू ही राज्य के विकास का एक मात्र विकल्प है।

मिलन समारोह में जिला परिषद अध्यक्ष निर्मला भगत, जिला परिषद सदस्य आदिल आजिम, भारत कांशी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

इन्होंने ली पार्टी की सदस्यता

मो. जियाउद्दीन, नौशाद आलम, इमरान आलम, रहमतुल्लाह अंसारी, शाहिद अफरोज, आफताब आलम, शाहिद रजा, अब्दुल गफ्फार, शब्दुल मलिक, मो. जुबेर आलम, करण बेनुघर, संजय यादव, रंजीत सिंह, संदीप चौधरी, अश्विनी कुमार, रमेश नायक, मो. दानिश समेत सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

spot_img

Latest articles

जननायक कर्पूरी ठाकुर को पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी श्रद्धांजलि

पटना : भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर मंगलवार को देशरत्न मार्ग...

सरयू राय ने लिखा उप नगर आयुक्त पत्र, लोटस रेसीडेंसी की वैधता की जांच कराने को कहा

जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम के उप नगर...

बन्ना गुप्ता ने न्यू पुरुलिया रोड पर भी अवैध निर्माण कराया : सरयू राय

बन्ना लड़ रहे हैं मेयरपति बनने का चुनाव, अब साफ हो गया पति कदमा में...

एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट मामले में दोषी युवक को हाईकोर्ट से जमानत

रांची : रांची से एक अहम कानूनी खबर सामने आई है। झारखंड हाईकोर्ट ने...

खबरें और भी हैं...