रांची मेयर आशा लकड़ा ने तालाबों का किया निरीक्षण

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मेयर आशा लकड़ा ने (Asha Lakara) बुधवार को छठ महापर्व की (Chhat Mahaparav) तैयारी को लेकर कांके डैम, हटनिया तालाब, करमटोली तालाब, जेल तालाब, लाइन टैंक तालाब (चडरी), विवेकानंद सरोवर (बड़ा तालाब), अरगोड़ा तालाब और बटन तालाब का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने छठ घाटों की(Chhat Ghat) सफाई को लेकर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को कई दिशा निर्देश दिए।

NDRF  की टीम की भी व्यवस्था की जाएगी

उन्होंने कहा कि दीपावली के (Dipawali) बाद सभी छठ घाटों पर चूना और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जाएगा। इन तालाबों और जलाशयों के जलस्तर में वृद्धि हुई है वहां रांची नगर निगम की ओर से रेड रिबन (Read Riban) लगाए जाएंगे, ताकि छठव्रती तालाबों और जलाशयों के गहराई वाले क्षेत्र में न जाएं।

इसके अलावा सुरक्षा के दृष्टिकोण से जिला प्रशासन से समन्वय बनाकर संबंधित तालाबों और जलाशयों में NDRF  की टीम की भी व्यवस्था की जाएगी।

नगर निगम के टैंकर से पानी उबलब्ध कराए जाएंगे

उन्होंने बताया कि रांची नगर निगम (Ranchi Nagar Nigam) क्षेत्र में कुल 67 छठ घाट हैं। इसके अलावा कुछ अन्य छठ घाटों को भी सूची में जोड़ा गया है।

छठ महापर्व से पूर्व सभी छठ घाट (chhat Ghat) दुरुस्त कर दिए जाएंगे। साथ ही जिन क्षेत्रों में कृतिम जलाशय बनाकर छठ महापर्व की तैयारी की जा रही है, वहां रांची नगर निगम के टैंकर से पानी उबलब्ध कराए जाएंगे।

निगम के अधिकारी उपस्थित थे

इस अवसर पर नगर DC रंजन, उपनगर आयुक्त रजनीश कुमार, सहायक नगर आयुक्त शीतल कुमारी, जोनल सुपरवाइजर शंकर, अनिल कुमार, प्रामाणिक, सुपरवाइजर, संबंधित वार्ड के पार्षद नकुल तिर्की, सुनील यादव, अरुण झा, फिरोज आलम, रांची नगर निगम के अधिकारी उपस्थित थे।

Share This Article