Latest Newsझारखंडरांची MP-MLA कोर्ट में मोदी सरनेम केस में राहुल गांधी की याचिका...

रांची MP-MLA कोर्ट में मोदी सरनेम केस में राहुल गांधी की याचिका पर 17 अगस्त को होगी सुनवाई

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: रांची MP-MLA कोर्ट के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी अनामिका किस्कू की अदालत में शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के मोदी सरनेम केस (Modi Surname Case) से जुड़े मामले में सुनवाई हुई।

इसके बाद अदालत ने इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 17 अगस्त की तिथि निर्धारित की है। 16 जून को इस मामले में सुनवाई करते हुए अदालत ने राहुल गांधी को सशरीर उपस्थिति होने का निर्देश दिया था।

इस आदेश को राहुल गांधी ने हाई कोर्ट में चुनौती दी थी, जिसपर सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट (High Court) ने 16 अगस्त तक राहुल गांधी के खिलाफ किसी भी तरह की पीड़क कार्रवाई पर रोक लगा दी है।

2019 का है यह मामला

हाई कोर्ट के इस आदेश की जानकारी राहुल गांधी के अधिवक्ता ने MP-MLA कोर्ट को दे दी है। रांची के रहने वाले प्रदीप मोदी नाम के व्यक्ति ने राहुल गांधी के खिलाफ मोदी उपनाम पर टिप्पणी को लेकर मानहानि का केस किया था।

उल्लेखनीय है कि यह मामला 2019 का है। रांची के मोरहाबादी मैदान (Moharabadi Maidan) में लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करने के दौरान राहुल गांधी ने नरेन्द्र मोदी, नीरव मोदी और ललित मोदी का जिक्र करते हुए कहा था कि सारे मेादी सरनेम वाले चोर हैं।

spot_img

Latest articles

कई देशों में ठप हुई YouTube सेवा, भारत-सहित अमेरिका और ब्रिटेन में यूजर्स परेशान

YouTube Services Have Been Disrupted : लोकप्रिय वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube की सेवाएं अचानक...

रांची में राहुल सिंह गैंग पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार

Rahul Singh Gang Five Criminals Arrested : राजधानी रांची में Police ने कुख्यात राहुल...

चाईबासा के कलाईया गांव में अंधविश्वास का कहर, मां और दो माह के शिशु को जिंदा जलाया

Mother and Two-Month-Old Baby Burnt Alive : चाईबासा स्थित पश्चिम सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी...

खबरें और भी हैं...