सांसद संजय सेठ ने की कंप्यूटर बैंक की शुरुआत

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के सांसद संजय सेठ ने सोमवार को यहां अपने कार्यालय में बुक बैंक की तर्ज पर कंप्यूटर बैंक की शुरूआत की।

सेठ ने इस मौके पर अपने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर लोकसभा सत्र के दौरान उठाए कदम की भी जानकारी दी।

सेठ ने बताया कि कंप्यूटर बैंक के जरिए उपयोग में नहीं लाए जा रहे पुराने कंप्यूटर, स्मार्टफोन और लैपटॉप इकट्ठा कर ग्रामीण क्षेत्र के वैसे स्कूलों में देंगे, जहां ग्रामीणों के बच्चे उनसे शिक्षा ग्रहण कर सकें।

सेठ ने रांची की जनता औरसभी प्राइवेट एवं सरकारी दफ्तरों से अपील की है कि वे ऐसे कंप्यूटर उन्हें सुलभ कराएं।

उन्होंने कहा कि लोकसभा का शीतकालीन सत्र कांग्रेस और संपूर्ण विपक्ष के द्वारा बुरी तरह बाधित किया गया। जनता से जुड़े कई मुद्दे, कई विधेयक, कई बिल पास नहीं हो पाए।

कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा नहीं हो पाई। इन सब के बावजूद सरकार ने अपने स्तर से बेहतर काम किया और इन्हीं सबके बीच मैंने भी रांची और झारखंड की जनता के लिए अपने महत्वपूर्ण सवाल रखे।

कई सवाल राष्ट्रीय पटल के थे। कई सवाल झारखंड स्तर के थे, तो कई रांची लोकसभा क्षेत्र से जुड़े हुए थे। सांसद ने बताया कि उन्होंने कुल 19 विषय सदन के समक्ष रखे।

उन्होंने कहा कि 31 जनवरी से शुरू होने वाले बजट सत्र में भी प्रयास होगा की अपने क्षेत्र और राज्य से जुड़ी समस्याओं को सदन के माध्यम से सरकार के समक्ष रख सकूं।

Share This Article