नेशनल शूटर तारा शाहदेव मामला : CBI की ओर से शुरु हुई बहस, 17 को अगली बहस

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: नेशनल राइफल शूटर तारा शाहदेव मामले (National Rifle Shooter Tara Shahdeo Case) में सोमवार से CBI की ओर से बहस शुरू हो गई।

CBI के विशेष न्यायाधीश PK Sharma की अदालत में मामले की सुनवाई हुई। मामले में 17 जुलाई को अगली सुनवाई की तिथि निर्धारित की गयी है। इससे पूर्व 23 जून को मामले में सुनवाई हुई थी।

CBI की ओर से की जा रही है फाइनल बहस

मामले के मुख्य आरोपित रंजीत सिंह कोहली उर्फ रकीबुल की ओर से बनाए गए गवाह रिलायंस कम्यूनिकेशन, ईस्टर्न जोन की नोडल ऑफिसर मधुमिता गुप्ता की गवाही पूरी होने पर बचाव साक्ष्य बंद कर दिया गया था।

अब CBI की ओर से फाइनल बहस की जा रही है। मामले में मुख्य आरोपित रंजीत सिंह कोहली उर्फ रकीबुल के अलावा हाई कोर्ट के बर्खास्त पूर्व रजिस्ट्रार मुश्ताक अहमद और कोहली की मां कौशल रानी ट्रायल फेस कर रहे है।

 दो जुलाई 2018 को आरोप गठित किया गया

रंजीत कोहली और तारा शाहदेव की शादी सात जुलाई 2014 को हुई थी। शादी के बाद ही मारपीट एवं उत्पीड़न (Assault and Harassment) की घटनाएं होने लगी थी।

CBI ने हाई कोर्ट के आदेश पर 2015 में केस टेक ओवर किया था। लेकिन शादी के कुछ माह बाद उसे धर्म परिवर्तन (Religion change) करने को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोपितों के खिलाफ दो जुलाई 2018 को आरोप गठित किया गया था।

Share This Article