RANCHI : नेशनल शूटर विभूति प्रसाद सिंह का इलाज के दौरान निधन

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राष्ट्रीय शूटर Vibhuti Prasad Singh (विभूति प्रसाद सिंह) का शुक्रवार को निधन (Death) हो गया।

वे शूटिंग (Shooting) के विख्यात कोच (Coach) भी थे। दिल्ली (Delhi) में इलाजरत रहे विभूति ने आखिरी सांस ली। उनके निधन पर खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गयी है।

11 अक्टूबर को खेलगांव चौक रांची में हुआ था सड़क दुर्घटना

विभूति 11 अक्टूबर को खेलगांव चौक (Khelgaon Chowk), रांची में सड़क दुर्घटना (Road Accident) में गंभीर रूप से घायल हो गये थे।

इस दौरान उनका बायां हाथ और बायां पैर भी टूट गया था। सिर में भी गंभीर चोट आयी थी।

इसके बाद उन्हें मेडिका, रांची (Medica, Ranchi) में एडमिट कराया गया था। कुछ दिनों तक चले इलाज के बाद डाक्टरी सलाह पर उन्हें एयरलिफ्ट (Airlift) कर दिल्ली ले जाया गया था लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका और शुक्रवार को उनका निधन हो गया।

मंत्री बन्ना गुप्ता ने ली जानकारी

मेडिका में इलाज के दौरान डिस्ट्रिक्ट राइफल संघ (District Rifle Association) ने चंदा इकट्ठा कर इलाज के लिए उनके परिजनों को सहयोग राशि दी थी।

मंत्री बन्ना गुप्ता (Banna Gupta) ने भी अस्पताल जाकर विभूति के बारे में जानकारी ली थी।

Share This Article