HomeझारखंडCM हेमंत सोरेन पर आपत्तिजनक भाषा प्रयोग के खिलाफ FIR दर्ज, यूट्यूब...

CM हेमंत सोरेन पर आपत्तिजनक भाषा प्रयोग के खिलाफ FIR दर्ज, यूट्यूब पर…

Published on

spot_img

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, (Hemant Soren) विधानसभा अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो और मंत्री मिथिलेश ठाकुर के बारे में (सोशल मीडिया) Youtube  पर आपत्तिजनक और अनर्गल भाषा (Offensive and Indecent Language) का प्रयोग करने के आरोप में अरगोड़ा थाना में लिखित शिकायत की गई है।

इस संबंध में झारखंड मुक्ति मोर्चा( JMM) के केद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडेय ने अरगोड़ा थाना में शनिवार को लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया है कि यह वीडियो भोकाल नामक यूट्यूब चैनल (Bhokal Youtube Channel) पर प्रसारित किया गया था।

मुख्यमंत्री , स्पीकर और मंत्री के बारे में Youtube पर आपत्तिजनक, अनर्गल और अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए एक विडियो अपलोड किया गया है, जो किसी टीवी के नाम के चैनल पर प्रसारित किया जा रहा है।

दोषियों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी

इस वीडियो में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का नाम लेकर काफी आपत्तिजनक एवं अपमानजनक तथ्यों (Objectionable and Defamatory facts) को परोसा जा रहा है। इसकी जानकारी शुक्रवार रात को हुई।

आपत्तिजनक तथ्यों से अमन चैन और सौहाद्रपूर्ण माहौल को बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इससे पार्टी के कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश है। इससे राज्य में अशांति फैलने का खतरा है। चैनल के संचालक, रिपोर्टर और बयानबाजी करने वाले व्यक्ति को चिन्हित कर कार्रवाई की मांग की है।

थाना प्रभारी बृज कुमार (Brij Kumar) ने बताया कि मामले को लेकर जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...