महिलाओं को सुरक्षा देने में हेमंत सरकार विफल: आरती कुजूर

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रेलवे अधिकारी के घर में आदिवासी नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना की जानकारी मिलने के बाद मंगलवार को प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की एक प्रतिनिधिमंडल चुटिया थाना पहुंची।

चुटिया थाना प्रभारी से मिलकर मामले पर त्वरित व निष्पक्ष कार्रवाई कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। साथ ही पीड़िता एवं उसके परिजनों को पूर्ण रूप से सुरक्षा उपलब्ध कराने की भी मांग की।

वहीं, भाजपा महिला मोर्चा की टीम नाबालिग बच्ची के परिजनों से घर जाकर मुलाकात की और हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया।

इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर ने कहा कि हेमंत सोरेन के अबुआ राज में महिलाओं के साथ विशेषकर आदिवासी महिलाएं एवं बच्चियों के साथ हो रही प्रताड़ना, दुष्कर्म एवं हत्या में लगातार बढ़ोतरी हुई है।

हेमंत सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में पूरी तरह से विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि जहां महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की जैसी होनहार अधिकारी की हत्या कर दी जाती है और सरकार दोषियों को बचाने में लग जाती है।

इससे समाज में अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है। वहीं आदिवासी महिलाओं के साथ लगातार दुष्कर्म की घटना बढ़ी है।

महिला मोर्चा नाबालिग आदिवासी बच्ची और उसके परिजनों के साथ न्याय मिलने तक साथ खड़ी है।

इस अवसर पर महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर, सीमा सिंह, मंजू लता, पिंकी खोया, सोनी हेमरोम, रांची महानगर अध्यक्ष अनीता वर्मा उपस्थित थी।

Share This Article