रामेश्वर उरांव ने राज्यवासियों को दी बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने बुद्ध पूर्णिमा एवं भगवान बुद्ध की जयंती की समस्त राज्य वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

उरांव ने बुधवार को इस मौके पर सपरिवार अपने आवास पर स्थापित भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं लामा का स्वागत किया। उन्होंने समस्त झारखंड वासियों से आज के इस महत्वपूर्ण धार्मिक दिन पर कोरोना संक्रमण से मुक्ति के लिए प्रार्थना करने की अपील भी की।

उन्होंने कहा कि महात्मा बुद्ध ने हमेशा अहिंसा और सत्य का मार्ग अपनाया। उन्होंने शांति का पाठ पूरी दुनिया को पढ़ाया।

उरांव ने कहा कि भगवान बुद्ध ने दुनिया को बताया कि प्रभु का हाथ आपके सर पर हो, सुख, समृद्धि सबके घर पर हो।

कोरोना महामारी में उनके सेवा भाव को पूरी दुनिया आज आत्मसात कर रही है। उन्होंने सबों को घर पर रहने एवं प्रभु की आराधना कर कोरोना महामारी से मुक्ति के लिए प्रार्थना करने की अपील की।

कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने बुद्ध पूर्णिमा एवं भगवान बुद्ध की 2563 वीं जयंती पर राज्य की जनता को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कोरोना महामारी से मुक्ति के लिए प्रार्थना की है।

उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध का संदेश, प्रेम, शांति, करुणा, अहिंसा, सद्भावना, भाईचारगी, सेवा मानव जीवन के लिए सबसे महत्वपूर्ण मूल मंत्र हैं।

प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने डोरंडा स्थित छोटानागपुर बौद्ध सोसाइटी के प्रांगण में स्थापित भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं दीप प्रज्वलित किया।

कांग्रेस नेता रोहित प्रियदर्शी उरांव ने कहा कि भगवान बुद्ध सबको सुख, समृद्धि और शांति प्रदान करें।

प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा प्रेम और श्रद्धा के फूल हर दिन सबके मन में खिले। राजेश गुप्ता ने कहा कि हमेशा दूसरों की सहायता करे यही भगवान बुद्ध का संदेश है।

Share This Article