Weather Alert : झारखंड में इतने दिनों तक बारिश होने की संभावना

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में मई के शुरूआत दिनों से बारिश हो रही है। शुक्रवार शाम को भी राजधानी रांची सहित राज्य के कई इलाकों में बारिश हुई।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राज्य में 27 मई तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। वहीं, कुछ जिलों में ठनका की भी संभावना व्यक्त की गयी है।

27 मई तक राज्य के कुछ हिस्सों में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जतायी गयी है। इसमें राज्य के उत्तर, पूर्वी और दक्षिणी जिले शामिल हैं।

इनमें रांची, बोकारो, जमशेदपुर, सरायकेला खरसावां, चाईबासा, पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा, धनबाद, कोडरमा, गिरिडीह, दुमका आदि जिले शामिल हैं।

मौसम विभाग ने बताया कि पिछले दिनों साइक्लोनिक तूफान ताउते और पश्चिमी विक्षोभ के टर्फ लाइन में आये फैलाव के कारण बारिश हुई।

शुक्रवार की शाम राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई। इसमें रांची, चतरा, बोकारो, हजारीबाग, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा और रामगढ़ जिले शामिल हैं।

27 मई के बाद तापमान में वृद्धि की संभावना है, जो तीन डिग्री तक हो सकती है।

आने वाले 27 मई तक राज्य का औसतन तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Share This Article