RANCHI : रिजर्व सवारी गाड़ी से छेंका के लिए जा रहे थे लोग, रास्ते में हुआ हादसा, 36 लोग घायल

सभी लोग ऊपर बालालौंग पंचायत के बेड़ाहातू गांव के एक युवक के लिए छेंका करने सरायकेला जिले के कुचई प्रखंड के पोड़ाडीह गांव जा रहे थे

News Update
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: एक रिजर्व सवारी गाड़ी से छेंका के लिए लोग रांची के अड़की से सरायकेला (Seraikela) जा रहे थे।

कोरवा-दलबंगा सड़क पर बडानी घाटी में सवारी गाड़ी पलट पलट गई। हादसे में 36 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

घायलों में बानसिंह मुंडा, सुनील सिंह मुंडा, रोहित लोहरा और कमलेश मुंडा की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस (Police) दुर्घटना स्थल पर पहुंची घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

कुछ घायलों को किया गया RIMS रेफर

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद चालक और खलासी फरार हो गए। गंभीर रूप से घायलों का प्राथमिक उपचार खूंटी के सदर अस्पताल में करने के बाद RIMS रेफर कर दिया गया।

अन्य घायलों का इलाज अड़की में दीपक फाउंडेशन (Deepak Foundation) द्वारा संचालित कल्याण अस्पताल और खूंटी के सदर अस्पताल में चल रहा है।

सभी लोग ऊपर बालालौंग पंचायत के बेड़ाहातू गांव के एक युवक के लिए छेंका करने सरायकेला जिले के कुचई प्रखंड के पोड़ाडीह गांव जा रहे थे।

सभी घायल अड़की के सरगेया और ऊपर बालालौंग पंचायत के विभिन्न गांवों के हैं और आपस में रिश्तेदार हैं।

ये लोग हुए हैं घायल

जीतेंद्र मुंडा, रोहित लोहरा, फागू लोहरा (चिरूडीह), कमलेश मुंडा, बुधेश्वर महतो, आरके महतो, मंगल मुंडा, लक्ष्मीकांत अहीर, सागर सिंह मुंडा, (जोजोहातू), चैतन मुंडा (बेड़ाहातू), लाल मुंडा (देगादिरी), फागू लोहरा, जीतन मुंडा (चोंडोडीह), जवरा मुंडा, (डोड़ेया), बिंदेश्वर मुंडा, साकरा मुंडा, मनीष मुंडा आदि शामिल हैं। गाड़ी पर छोटे-छोटे बच्चे भी थे, परंतु उन्हें मामूली चोटें आई हैं।

TAGGED:
Share This Article