रांची पुलिस ने तस्करी के आरोप में एक को किया गिरफ्तार, 10 किलो अफीम बरामद

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी रांची (Ranchi) के लोअर बाजार थाना क्षेत्र स्थित खादगढ़ा बस स्टैंड से रांची पुलिस ने अफीम तस्करी के एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।

आरोपित की पहचान गोविंद (Govind) के रूप में हुई है। वह खूंटी का रहने वाला है। इसके पास से 10 किलो अफीम बरामद किया गया।

थाना प्रभारी संजय कुमार (Sanjay Kumar) ने रविवार को बताया कि अफीम बनारस ले जा रहा था। पुलिस को गुप्त सूचना मिलने के बाद छापेमारी कर तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बरामद अफीम (Apheem) की कीमत लगभग 14 लाख बतायी जा रही है। पुलिस तस्कर से पूछताछ कर रही है।

Share This Article