रांची पुलिस और बनेगी मॉडर्न व सशक्त, सिस्टम भी होगा चुस्त-दुरुस्त,नए पद सृजन..

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड (Jharkhand) की राजधानी रांची की पुलिस (Ranchi Police) को और मॉडर्न तथा सशक्त (Modern & Powerful) बनाने की कवायद शुरू की जा चुकी है।

जानकारी के अनुसार, आज की जरूरतों के हिसाब से यहां दो सिटी SP बनाए जाने के प्रस्ताव को तैयार किया गया है।

शहर में ट्रैफिक नियंत्रण के लिए ट्रैफिक DSP के दो पदों के सृजन, धुर्वा DSP के पद व चार नए थानों के गठन का भी प्रस्ताव है।

प्रस्ताव को जल्द पुलिस मुख्यालय भेजा जाएगा, ताकि वहां से अनुमोदन मिल सके।

कार्यक्षेत्र में बदलाव की तैयारी

जानकारी के मुताबिक, कार्यक्षेत्र में भी बदलाव की तैयारी चल रही है।

कांके (Kanke), नामकुम (Namkum) व रिंग रोड के आसपास विकसित वैसे नए इलाके, जो अब तक ग्रामीण SP के अधीन आते हैं, उन्हें सिटी SP के कार्यक्षेत्र के अधीन करने पर जोर दिया जा रहा है।

रांची शहर में सिटी SP के पदों को दो भागों में बांटकर सिटी SP साउथ व सिटी SP नार्थ के पद के सृजन की बात हो रही है।

कार्यक्षेत्र के अनुसार पद का सृजन

ऐसी भी जानकारी आ रही है कि रांची में ASP लॉ एंड आर्डर (Law & Order) के पद का भी सृजन होगा।

DSP रैंक के ऊपर के अधिकारी या प्रशिक्षु IPS अधिकारियों को ASP लॉ एंड आर्डर के पद की जिम्मेदारी दी जाएगी।

ASP लॉ एंड आर्डर का पद पूरे जिले के लिए होगा।

हटिया व मुख्यालय DSP के अधीन आने वाले क्षेत्रों को बांटकर धुर्वा DSP के पद का सृजन किया जा सकता है।

TAGGED:
Share This Article