Latest Newsझारखंडझारखंड में पंचायत चुनाव के चौथे और अंतिम चरण का मतदान 27...

झारखंड में पंचायत चुनाव के चौथे और अंतिम चरण का मतदान 27 को होगा

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड में पंचायत चुनाव (Panchayat Election) के चौथे और अंतिम चरण का मतदान 27 मई होगा। इस दिन राज्य के 23 जिलों के 72 प्रखंडों में चौथे चरण में वोट डाले जाएंगे।

सरायकेला खरसावां को छोड़ बाकी जिलों में मतदाता सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

27 मई को होने वाले चुनाव से पहले 14, 19 और 24 मई को वोटिंग हुई थी। अब तक तीन चरणों में हुए मतदान अधिकांश जगह शांतिपूर्ण ही रहे हैं।

आखिरी चरण की वोटिंग के लिए भी राज्य निर्वाचन आयोग ने सुरक्षा और दूसरी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

अंतिम चरण में इन जिलों में मतदान

गढ़वा- काण्डी, बरडीहा, मझिआंव, डंडई, मेराल, गढ़वा, डंडा.

पलामू- पाण्डू, विश्रामपुर, चैनपुर, रामगढ़, मेदिनीनगर.

लातेहार- गारू, महुआडांड.

चतरा- पत्थलगढ़ा, सिमरिया, टण्डवा.

हजारीबाग- कटकमसांडी, कटकमदाग, हजारीबाग, केरेडारी, बड़कागांव.

कोडरमा- कोडरमा, चन्दवारा, जयनगर.

गिरिडीह- बगोदर, डुमरी, पीरटांड़.

देवघर- मरगोमुण्डा, सारठ, पालोजोरी.

गोड्डा- मेहरमा, ठाकुरगंगटी, बोआरीजोर.

साहेबगंज- साहेबगंज, बरहेट, राजमहल.

पाकुड़- लिट्टीपाड़ा, आमड़ापाड़ा, पाकुड़िया.

दुमका- सरैयाहाट, जामा, जरमुण्डी.

जामताड़ा- जामताड़ा, नाला, कुण्डहित.

धनबाद- निरसा, गोविन्दपुर.

बोकारो- चास, चंदनकियारी.

रामगढ़- मांडू.

लोहरदगा- कैरों, लोहरदगा, भण्डरा.

गुमला- पालकोट, बसिया, कामडारा.

खूंटी- खूंटी, मुरहू, अड़की.

रांची- खलारी, बुढ़मू, चान्हो, माण्डर, रातू.

सिमडेगा- बांसजोर, बानो.

पश्चिमी सिंहभूम- हाट गम्हरिया, जगन्नाथपुर, कुमारडुंगी, मझगांव.

पूर्वी सिंहभूम- गोलमुरी सह जुगसलाई.

70 फीसदी से अधिक वोटिंग

उल्लेखनीय है कि 14 मई को पहले चरण, 19 मई को दूसरे चरण और 24 मई को तीसरे चरण का मतदान समाप्त हुआ।

14 मई और 19 मई को हुए चुनाव में करीब करीब 70 फीसदी वोटिंग हुई।

ग्रामीण क्षेत्रों में वोटरों के बीच जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। तीसरे चरण 24 मई को 19 जिलों में कुल 70.54 वोटरों ने वोट डाले।

spot_img

Latest articles

बिहार चुनाव में लोक हारा और तंत्र जीता : तेजस्वी यादव

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद राजद नेता तेजस्वी...

हम बंगाल में भी एनडीए सरकार बनायेंगे : चिराग पासवान

पटना : लोजपा (रा) प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने दावा किया है...

दीनानाथ पांडेय ने अपनी राह खुद चुनी, उस पर चले और इतिहास बना गये : सरयू राय

जमशेदपुर : श्रद्धेय दीनानाथ पांडेय स्मारक समिति के तत्वावधान में रविवार को उनकी पुण्यतिथि...

बाबूलाल मरांडी के जन्मदिन पर भाजयुमो नेताओं ने खिलायी मिठाई, दी बधाई

रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का जन्मदिन रविवार...

खबरें और भी हैं...

बिहार चुनाव में लोक हारा और तंत्र जीता : तेजस्वी यादव

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद राजद नेता तेजस्वी...

हम बंगाल में भी एनडीए सरकार बनायेंगे : चिराग पासवान

पटना : लोजपा (रा) प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने दावा किया है...

दीनानाथ पांडेय ने अपनी राह खुद चुनी, उस पर चले और इतिहास बना गये : सरयू राय

जमशेदपुर : श्रद्धेय दीनानाथ पांडेय स्मारक समिति के तत्वावधान में रविवार को उनकी पुण्यतिथि...